Giridih: महाराष्ट्र के पुणे का चर्चित सिया गोयल–केतन अग्रवाल हत्याकांड याद होगा, जहां युवती ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर होने वाले पति की हत्या कर दी थी। इसी प्रकार का एक मामला झारखंड के गिरिडीह से निकलकर सामने आया है जहां एक युवती ने अपने होने वाले पति की हत्या कर दी। युवती ने इस हत्याकांड को अपने जीजा के साथ मिलकर अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी युवती और जीजा को गिरफ्तार कर लिया है। इस हत्याकांड के बाद गिरिडीह में हड़कंप मच गई है।
होने वाली पत्नी और आरोपी जीजा को पुलिस ने किया गिरफ्तार
पूरा मामला गिरिडीह जिले जमुआ थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। पुलिस ने नीरज हाजरा अपहरण और हत्या मामले का खुलासा करते हुए उसकी होने वाली पत्नी उर्मिला कुमारी और उसके जीजा सुभाष पासवान उर्फ राजदेव हाजरा को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, दोनों के बीच कथित प्रेम संबंध था और इसी वजह से शादी से पहले नीरज को रास्ते से हटाने की साजिश रची गई।
7 जुलाई को होने वाली थी शादी
मिली जानकारी के मुताबिक, जमुआ थाना क्षेत्र के भिखोडीह गांव निवासी नीरज हाजरा राजस्थान में मजदूरी करता था। उसकी शादी 7 जुलाई को उर्मिला कुमारी से तय थी। नीरज 4 जुलाई को अपने घर लौटा, लेकिन उसी दिन रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गया। अगले दिन उसके पिता ने गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
एसपी डॉ. बिमल कुमार के निर्देश पर गठित विशेष जांच टीम ने तकनीकी साक्ष्यों, मोबाइल लोकेशन और पूछताछ के आधार पर मामले की कड़ियां जोड़ीं। इसी दौरान बिहार के जमुई जिले के बेला जंगल से बरामद अज्ञात शव की पहचान नीरज हाजरा के रूप में हुई।
Read More- करणी सेना नेता हिमांशु सिंह हत्याकांड में फरार आरोपी ने थाने के समक्ष किया सरेंडर
जीजा और शाली के अवैध संबंध के बीच बाधा बन रही थी शादी
पुलिस पूछताछ में उर्मिला और सुभाष ने कथित रूप से अपना अपराध स्वीकार कर लिया। जांच में सामने आया कि परिवार द्वारा तय की गई शादी दोनों के रिश्ते में बाधा बन रही थी। इसी कारण हत्या की योजना बनाई गई। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किए गए दो चाकू और वारदात में प्रयुक्त स्कूटी भी बरामद की है।
Read More- कोडरमा स्टेशन के पास से पुलिस ने युवक और युवती को हिरासत में लिया, जाने क्या है पूरा मामला
हालांकि, इस मामले में एक अन्य आरोपी अभी फरार है, जिसकी तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की गहराई से जांच की जा रही है।









