Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम जिले के गुवा थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से सनसनी मच गई। व्यक्ति की पहचान कबाड़ी व्यवसायी कुर्मान शेख के रुप में हुई है जो कि बंगाल का रहने वाला था। स्थानीय लोगोें ने हत्या की आशंका जताई है। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
अपराधियों ने कथित तौर पर हत्या के बाद शव को छिपाने की कोशिश में उसे भारी पत्थर से बांधकर कारो नदी में फेंक दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
नदी में मिला शव, पत्थर से बंधा था शरीर
रविवार सुबह स्थानीय लोगों ने कारो नदी में एक शव देखा। करीब जाने पर पता चला कि शव को भारी पत्थर से बांधा गया था, जिससे वह पानी में डूबा रहे। सूचना मिलते ही गुवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला। मृतक कुर्मान शेख कबाड़ी का व्यवसाय करता था।
Read More- कोडरमा का युवक गिफ्तार-सोशल मीडिया से हुई थी दोस्ती, शादी का वादा कर यौन शोषण का आरोप
रूममेट के जाने के बाद गहराया रहस्य
पुलिस जांच में सामने आया है कि मृतक का रूममेट अल्ताफ शेख शनिवार दोपहर जनशताब्दी एक्सप्रेस से अपने गृह जिला मुर्शिदाबाद के लिए रवाना हो गया था। वहीं, स्थानीय लोगों के अनुसार कुर्मान शेख को शनिवार रात करीब आठ बजे तक बाजार में देखा गया था। इसके बाद उसके साथ क्या हुआ, यह अब जांच का विषय है।
Read More- कोडरमा से बैंक ऑफ इंडिया का कर्मी गिरफ्तार, बिहार EOU की बड़ी कार्रवाई
हर एंगल से जांच में जुटी पुलिस
पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और घटनास्थल के आसपास मिले साक्ष्यों को खंगाल रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि हत्या के पीछे व्यक्तिगत रंजिश, लूट या कोई अन्य वजह तो नहीं थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।
Read More- Crime News: सांप से डसवाकर पति की हत्या, पत्नी का शादीशुदा वैन चालक से था अफेयर

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









