Koderma: कोडरमा के जयनगर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। पहाड़पुर-चेहाल मार्ग पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक राजमिस्त्री की मौत हो गई। मृतक की पहचान सरयु पासवान के रुप में हुई है।
मिली जानकारी के मुताबिक मृतक हीरोडीह से राजमिस्त्री का काम पूरा कर अपने घर चेहाल लौट रहे थे। इसी दौरान तेज गति से आ रहे ट्रैक्टर ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर मौके से फरार हो गया।
रिम्स में इलाज के दौरान मौत
आनन-फानन में स्थानीय लोगों और परिजनों ने घायल सरयु पासवान को पहले स्थानीय अस्पताल पहुंचाया। हालत नाजुक होने पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए रांची के रिम्स रेफर किया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
Read More- कोडरमा का युवक गिरफ्तार-सोशल मीडिया से हुई थी दोस्ती, शादी का वादा कर यौन शोषण का आरोप
मृतक के पुत्र संतोष पासवान ने बताया कि उनके पिता परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे और वर्षों से राजमिस्त्री का काम कर परिवार का पालन-पोषण कर रहे थे। इस हादसे के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। परिजनों ने फरार ट्रैक्टर चालक की जल्द गिरफ्तारी, सख्त कानूनी कार्रवाई और सरकारी मुआवजा देने की मांग की है।
Read More- कोडरमा से बैंक ऑफ इंडिया का कर्मी गिरफ्तार, बिहार EOU की बड़ी कार्रवाई

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









