मंगलवार, जुलाई 21, 2026
Khabar Mantra
  • E- Paper
No Result
View All Result
  • Home
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
  • देश
  • क्राइम
  • धर्म-अध्याय
  • बिहार
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
  • खबर हटके
Khabar Mantra

कानून से ऊपर कोई राजनीतिक दल नहीं-कांग्रेस का भाजपा पर पलटवार

जुलाई 20, 2026
in राजनीति Politics
A A
कानून से ऊपर कोई राजनीतिक दल नहीं-कांग्रेस का भाजपा पर पलटवार
Share on FacebookShare on Twitter

Ranchi: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रदेश सचिव सह प्रदेश प्रवक्ता ऋषीकेश सिंह ने भाजपा के प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव के बयान को तथ्यों से परे, भ्रामक और राजनीतिक सहानुभूति बटोरने का असफल प्रयास बताया है। उन्होंने कहा कि भाजपा हर उस कार्रवाई को “लोकतंत्र पर हमला” बताने लगती है, जो कानून के दायरे में होती है। क्या भाजपा यह कहना चाहती है कि उसके नेताओं पर कानून लागू नहीं होना चाहिए?

Table of Contents

Toggle
    • भाजपा बार-बार “फर्जी मुकदमे” की बात करती है
  • राजनीतिक दल कानून से ऊपर नहीं 

ऋषीकेश सिंह ने कहा कि यदि किसी कार्रवाई में विधिक प्रक्रिया का उल्लंघन हुआ है तो न्यायालय और सक्षम संस्थाएं मौजूद हैं। लेकिन जांच पूरी होने से पहले पुलिस, प्रशासन और सरकार पर मनगढ़ंत आरोप लगाकर माहौल बिगाड़ना भाजपा की पुरानी राजनीतिक संस्कृति रही है। भाजपा को कानून पर भरोसा नहीं, केवल राजनीतिक शोर मचाने पर भरोसा है।

भाजपा बार-बार “फर्जी मुकदमे” की बात करती है

ऋषीकेश सिंह ने कहा कि भाजपा बार-बार “फर्जी मुकदमे” की बात करती है, लेकिन यदि मुकदमे वास्तव में फर्जी हैं तो अदालत से राहत लेने के बजाय प्रेस कॉन्फ्रेंस और मीडिया ट्रायल क्यों किया जा रहा है? कानून का फैसला अदालत करेगी, भाजपा का आईटी सेल नहीं।

ऋषीकेश सिंह ने कहा कि जामताड़ा की दुखद घटना अत्यंत संवेदनशील है और सरकार ने इसकी जांच की प्रक्रिया शुरू की है। यदि चिकित्सकीय लापरवाही हुई है तो दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होगी। लेकिन किसी भी दुखद घटना की आड़ में अस्पताल में हंगामा, सरकारी संपत्ति को नुकसान या कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं की जा सकती। कांग्रेस भी हिंसा और तोड़फोड़ का समर्थन नहीं करती।

ऋषीकेश सिंह ने कहा कि भाजपा स्वास्थ्य मंत्री पर आरोप लगाने से पहले यह बताए कि देशभर में स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति सुधारने के लिए केंद्र सरकार ने झारखंड को कितना सहयोग दिया? भाजपा को झारखंड की चिंता तब याद आती है, जब उसे राजनीतिक अवसर दिखाई देता है।

ऋषीकेश सिंह ने कहा कि भाजपा प्रशासन को “टूलकिट” बता रही है, जबकि पूरे देश ने देखा है कि केंद्रीय एजेंसियों का राजनीतिक इस्तेमाल किस दौर में सबसे अधिक हुआ। भाजपा को दूसरों पर आरोप लगाने से पहले अपना राजनीतिक इतिहास देखना चाहिए।

Read More- Spain vs Argentina Final: 16 साल का सूखा खत्म, अर्जेंटीना को हराकर स्पेन दूसरी बार फुटबॉल का बादशाह

राजनीतिक दल कानून से ऊपर नहीं 

ऋषीकेश सिंह ने कहा कि लोकतंत्र का अर्थ यह नहीं कि कोई राजनीतिक दल कानून से ऊपर हो जाए। यदि किसी व्यक्ति ने कोई अपराध नहीं किया है तो जांच में सच सामने आ जाएगा। लेकिन कानून अपना काम करे, यह भाजपा को स्वीकार करना सीखना होगा।

Read More- कोडरमा से बैंक ऑफ इंडिया का कर्मी गिरफ्तार, बिहार EOU की बड़ी कार्रवाई

ऋषीकेश सिंह ने भाजपा से सवाल किया कि क्या वह यह घोषणा करेगी कि यदि जांच में उसके किसी नेता की संलिप्तता सामने आती है तो वह उसके खिलाफ कार्रवाई का समर्थन करेगी? या फिर हर मामले में राजनीतिक षड्यंत्र का राग ही अलापा जाएगा?

Read More- कोडरमा का युवक गिरफ्तार-सोशल मीडिया से हुई थी दोस्ती, शादी का वादा कर यौन शोषण का आरोप

अंत में ऋषीकेश सिंह ने कहा कि भाजपा जनता के वास्तविक मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए हर प्रशासनिक कार्रवाई को राजनीतिक रंग देने का प्रयास कर रही है। झारखंड की जनता अब इस राजनीति को समझ चुकी है। कांग्रेस सरकार कानून के राज, निष्पक्ष जांच और संवैधानिक मूल्यों के प्रति प्रतिबद्ध है। कानून अपना काम करेगा और किसी भी दोषी को केवल इसलिए संरक्षण नहीं मिलेगा कि वह किसी राजनीतिक दल का पदाधिकारी है।

Neeraj Toppo

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.

Related Posts

NEET Paper Leak Protest: CJP's protest continues at Jantar Mantar, march to Parliament announced; PM Modi sends a stern message.
Breaking News

NEET Paper Leak Protest: जंतर-मंतर पर CJP का प्रदर्शन जारी, संसद मार्च का ऐलान; PM मोदी का सख्त संदेश

जुलाई 21, 2026
नई दिल्ली के जंतर मंतर पर चल रहे विरोध प्रदर्शन के दौरान अभिजीत दीपके। (Abhijeet Dipke during the ongoing protest at Jantar Mantar, New Delhi.)
देश National News

Jantar Mantar Protest: जंतर मंतर से अभिजीत दीपके हिरासत में? पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले, संसद की सुरक्षा बढ़ाई गई

जुलाई 20, 2026
झारखंड में भारी बारिश का अलर्ट, मंत्री इरफान अंसारी ने सभी अस्पतालों को 24×7 तैयार रहने का दिया आदेश
राजनीति Politics

झारखंड में भारी बारिश का अलर्ट, मंत्री इरफान अंसारी ने सभी अस्पतालों को 24×7 तैयार रहने का दिया आदेश

जुलाई 20, 2026
Next Post
CJP submits memorandum to JP Nadda; puts forward three major demands, including Dharmendra Pradhan's resignation.

CJP ने जेपी नड्डा को सौंपा ज्ञापन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे समेत रखीं 3 बड़ी मांगें

SFI-DYFI protest in Ranchi; Education Minister Dharmendra Pradhan's effigy burnt in support of the Jantar Mantar agitation.

Ranchi में SFI-DYFI का विरोध प्रदर्शन, जंतर-मंतर आंदोलन के समर्थन में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का फूंका पुतला

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

Monsoon Health Tips

Monsoon Tips: बारिश में इन सब्जियों को खाने से पहले हो जाएं सावधान! छोटी सी लापरवाही बन सकती है बीमारी की वजह

जुलाई 21, 2026

झारखंड में ब्यूरोक्रेसी पर BJP का बड़ा हमला, बोली- जनप्रतिनिधियों की नहीं सुन रहे अधिकारी, सरकार पूरी तरह विफल

NEET Paper Leak पर PM मोदी का पहला बड़ा बयान, उधर संसद में जबरदस्त हंगामा, सदन 2 बजे तक स्थगित

NEET Paper Leak Protest: जंतर-मंतर पर CJP का प्रदर्शन जारी, संसद मार्च का ऐलान; PM मोदी का सख्त संदेश

Jharkhand Police Transfer: झारखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, 41 इंस्पेक्टरों का तबादला, देखें पूरी लिस्ट

Jharkhand में आयुष चिकित्सा को मिलेगा नया बल, आयुर्वेद-यूनानी-होम्योपैथिक संस्थानों के लिए 5.03 करोड़ रुपए मंजूर

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • Home
  • Privacy Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Terms of Service (नियम और शर्तें)
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • About Us
  • About Editor
  • Contact Us

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • Home
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
  • देश
  • क्राइम
  • धर्म-अध्याय
  • बिहार
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
  • खबर हटके

© 2025 Khabar Mantra