Ranchi: दिल्ली समेत पूरे देश में हो रहे छात्रों के प्रदर्शन के समर्थन में अब कई बड़ी हस्तियां भी मैदान में उतर गई है। सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने गुरुवार को छात्रों के प्रदर्शन के समर्थन में महाराष्ट्र के अहिल्यानगर में मौन आंदोलन शुरू किया।
इससे पहले उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर छात्रों से जुड़े मुद्दों पर ध्यान देने की अपील की थी। अन्ना हजारे का कहना है कि प्रधानमंत्री देश के सर्वोच्च निर्वाचित नेता हैं, इसलिए जनता के सवालों को उनके सामने रखना जरूरी है।
भाजपा के समर्थकों द्वारा भीड़ में घुसकर पत्थरबाजी पर आरोप
उधर, दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन गुरुवार को भी जारी रहा। सुबह से बड़ी संख्या में समर्थक प्रदर्शन स्थल पर जुटे रहे। पार्टी प्रमुख अभिजीत दीपके ने आरोप लगाया कि प्रदर्शन के दौरान भाजपा के समर्थक बताए जा रहे कुछ लोगों ने भीड़ में घुसकर पत्थरबाजी की। हालांकि, इस आरोप पर संबंधित पक्ष की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
Read More- कोडरमा में NIA ने विस्फोटक मैगजीन हाउस में मारी छापेमारी, दो हिरासत में
प्रदर्शन के कारण राजधानी की कई सड़कें प्रभावित
इसी मामले में दिल्ली हाईकोर्ट शुक्रवार को एक जनहित याचिका पर सुनवाई करेगा। याचिका में कहा गया है कि प्रदर्शन के कारण राजधानी की कई सड़कें प्रभावित हुई हैं, जिससे आम लोगों को आवाजाही में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है।
फिलहाल प्रदर्शन जारी है और मामले पर सभी की नजर दिल्ली हाईकोर्ट की सुनवाई और प्रशासन की आगे की कार्रवाई पर टिकी हुई है।
Read More- Breaking News: JPSC के पूर्व अध्यक्ष एल ख्यांग्ते के आवास पर पूछताछ के लिए पहुंची सीआईडी की टीम

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









