बुढ़मू(Jharkhand): सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने और अपराध नियंत्रण के उद्देश्य से ठाकुरगांव थाना क्षेत्र में मंगलवार को सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। यह अभियान ठाकुरगांव थाना प्रभारी शुभम कुमार के निर्देश पर एएसआई सुनील कुमार दाश के नेतृत्व में संचालित किया गया।
अभियान में ठाकुरगांव पुलिस बल के सोमेश्वर भगत एवं दयामानुष टोपो भी शामिल रहे। इस दौरान थाना क्षेत्र से गुजरने वाले दोपहिया और चारपहिया वाहनों की बारीकी से जांच की गई।
पुलिस ने वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस, हेलमेट, कार में सीट बेल्ट के उपयोग और वाहनों के आवश्यक दस्तावेजों की जांच की। साथ ही वाहनों की डिक्की की भी तलाशी ली गई ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखी जा सके।
जांच अभियान के दौरान पुलिस ने वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया। अधिकारियों ने सभी से हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करने तथा वाहन से संबंधित सभी जरूरी दस्तावेज हमेशा साथ रखने की अपील की।
पुलिस ने स्पष्ट किया कि सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने और अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने के लिए इस तरह के वाहन जांच अभियान आगे भी नियमित रूप से जारी रहेंगे।
यह भी पढ़ें
संबंधित ताज़ा ख़बरें
कंटेंट राइटर एवं रिपोर्टर, खबर मन्त्र। झारखंड के स्थानीय समाचार, महिला विकास, कला और लाइफस्टाइल खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।
झारखंड मुख्य समाचार एवं विशेष रिपोर्ट
Special Report
खबर मन्त्र एक्सक्लूसिव पड़ताल एवं विश्लेषण
Exclusive
ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स
Top Video








