झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) द्वारा आयोजित विभिन्न भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं की जांच अब निर्णायक चरण में पहुंचती दिख रही है। इसी क्रम में JPSC के पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांग्ते मंगलवार को पूछताछ के लिए CID कार्यालय पहुंचे। CID की टीम उनसे 14वीं JPSC सिविल सेवा परीक्षा समेत अन्य भर्ती परीक्षाओं में सामने आए कथित गड़बड़ी के आरोपों के संबंध में पूछताछ कर रही है।
सीआईडी ने इससे पहले एल. ख्यांग्ते को नोटिस जारी कर निर्धारित तिथि पर उपस्थित होने का निर्देश दिया था। नोटिस के अनुपालन में वे जांच एजेंसी के समक्ष पेश हुए, जहां अधिकारियों द्वारा मामले से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर पूछताछ की जा रही है।
जांच के दौरान इससे पहले CID की टीम ने पूर्व चेयरमैन के सरकारी आवास और JPSC कार्यालय में छापेमारी भी की थी। इस कार्रवाई के दौरान कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और डिजिटल साक्ष्य जब्त किए गए थे, जिनकी जांच जारी है। जांच एजेंसी इन्हीं साक्ष्यों के आधार पर पूरे मामले की कड़ियों को जोड़ने का प्रयास कर रही है।
CID अधिकारियों के अनुसार, 14वीं JPSC सिविल सेवा परीक्षा सहित अन्य भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं से जुड़े सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है। पूछताछ के दौरान मिले तथ्यों, दस्तावेजों और डिजिटल साक्ष्यों के विश्लेषण के बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।
हालांकि, अब तक जांच एजेंसी की ओर से किसी निष्कर्ष या आरोप की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। मामले की जांच जारी है और अंतिम निष्कर्ष जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगा।
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स
Top Updates
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
खबर मन्त्र एक्सक्लूसिव पड़ताल एवं विश्लेषण
Exclusive
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis