Pakur: लिट्टीपाड़ा थाना क्षेत्र के शामपुर गांव में दिल दहला देने वाली हत्याकांड का पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर उद्भेदन कर लिया है। घरेलू विवाद में अपनी ही पत्नी की कुल्हाड़ी से काटकर बेरहमी से हत्या करने वाले आरोपी पति को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल की गई खून लगी कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली है।
पत्नी की कुल्हाड़ी से काटकर कर दी थी हत्या
गौरतलब है कि घटना की गंभीरता और संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह ने मामले को गंभीरता से लिया। उनके निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एक विशेष अनुसंधान दल का गठन किया गया। गठित विशेष अनुसंधान दल ने त्वरित छापेमारी कर महज 24 घंटे के अंदर मुख्य आरोपी हथीया हेम्ब्रम को दबोच लिया गया।हत्या में प्रयुक्त खून लगी कुल्हाड़ी पुलिस ने बरामद की
थाना प्रभारी विवेक कुमार ने बताया कि पुलिस की कड़ाई से पूछताछ के दौरान अभियुक्त हथीया हेम्ब्रम ने पत्नी की हत्या में अपना जुर्म कबूल किया है। आरोपी की स्वीकारोक्ति के बाद पुलिस ने उसकी निशानदेही पर घटनास्थल के पास से हत्या में प्रयुक्त खून लगी कुल्हाड़ी को विधिवत जब्त कर लिया गया, जो इस मामले में सबसे अहम सबूत है। Read More- ऑपरेशन ‘दौरा पहाड़’ की बड़ी कामयाबी, 2 करोड़ ईनामी नक्सली मिसिर उर्फ सागर उर्फ भास्कर समेत 4 गिरफ्तार साथ ही थाना प्रभारी ने जानकारी दी कि इस हत्याकांड को लेकर लिट्टीपाड़ा थाना में कांड संख्या- 43/26 भारतीय न्याय संहिता की धारा 103 (1) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। Read More- कोडरमा में महिला की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार बाइक ने मारी टक्कर इस हत्याकांड का त्वरित उद्भेदन करने वाली विशेष टीम में सीडीपीओ कुमार गौरव, थाना प्रभारी विवेक कुमार, एसआई अनिल कुमार पंडित, मोतीलाल मिश्रा, एएसआई विजय कुमार मंडल सहित अन्य मौजूद थे। Read More- कोडरमा सदर अस्पताल में जोरदार हंगामा, परिजनों और डॉक्टर में तीखी नोंकझोंक
यह भी पढ़ें
संबंधित ताज़ा ख़बरें
झारखंड मुख्य समाचार एवं विशेष रिपोर्ट
Special Report
खबर मन्त्र एक्सक्लूसिव पड़ताल एवं विश्लेषण
Exclusive
ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स
Top Video









