रविवार, नवम्बर 15, 2026
Khabar Mantra
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
    • चतरा Chatra
    • चाईबासा Chaibasa
    • गोड्डा Godda
    • खूंटी Khunti
    • लातेहार Latehar
    • पाकुड़ Pakur
    • रामगढ़ Ramgarh
    • साहिबगंज Sahibganj
    • सरायकेला खरसावां Seraikela Kharsawan
  • क्राइम
  • देश
    • बिहार
  • धर्म-अध्याय
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
    • मनोरंजन Entertainment
  • खबर हटके
  • टेक्नोलॉजी
  • हमारे बारे में
Khabar Mantra
दीपावली एवं छठ पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं - खबर मन्त्र दीपावली एवं छठ पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं - खबर मन्त्र दीपावली एवं छठ पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं - खबर मन्त्र

झारखंड विधानसभा मानसून सत्र: JPSC-JSSC मुद्दे पर विपक्ष का हंगामा, CM हेमंत सोरेन से इस्तीफे की मांग

झारखंड विधानसभा मानसून सत्र के पहले दिन ही JPSC-JSSC परीक्षा विवाद को लेकर विपक्ष का प्रदर्शन, CBI जांच और CM इस्तीफे की मांग तेज। जानें पूरा मामला।

अगस्त 21, 2026
in Breaking News, झारखंड Jharkhand News, राजनीति Politics
A A
Jharkhand Assembly JPSC-JSSC Protest — NDA MLAs Placard Demonstration

झारखंड विधानसभा मानसून सत्र से पहले NDA विधायकों का जेपीएससी-जेएसएससी परीक्षा विवाद को लेकर तख्तियों के साथ प्रदर्शन, रांची, 6 अगस्त 2026।

Share on FacebookShare on Twitter
WhatsApp चैनल से जुड़ें ताजा समाचार सीधे WhatsApp पर पाएं
जॉइन करें
Google News पर खबर मन्त्र को फॉलो करेंझारखंड की हर ब्रेकिंग खबर के लिए स्टार दबाएं
फॉलो करें
यह खबर सुनेंऑडियो
समय: ~11 मिनट•हिंदी बुलेटिन
WhatsApp चैनल से जुड़ें
खबर मंत्र चुने
रांची। झारखंड विधानसभा का छह अगस्त से शुरू हुआ मानसून सत्र अपने पहले ही दिन हंगामे की भेंट चढ़ गया। सत्र शुरू होते ही विपक्षी भाजपा-नीत एनडीए गठबंधन के विधायक हाथों में तख्तियां लेकर विधानसभा परिसर में उतर आए और JPSC-JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी को लेकर सरकार को घेरना शुरू कर दिया। “न्याय चाहिए… चुप्पी नहीं”, “रोजगार और युवा विरोधी हेमंत इस्तीफा दो”, “JPSC-JSSC-CGL के सभी परीक्षाओं का CBI जांच कराओ” जैसी तख्तियों के साथ विधायकों ने सीढ़ियों पर ही प्रदर्शन कर सरकार पर सीधा निशाना साधा। विधानसभा का मानसून सत्र औपचारिक रूप से शुरू होने से ठीक पहले NDA के तमाम विधायक सदन के पटल पर पहुंचने से पहले ही जेपीएससी और जेएसएससी के मुद्दे को लेकर सरकार को घेरते नजर आए। एनडीए दल के सभी विधायक एक स्वर में सरकार पर आरोप लगाते हुए छात्रों के हित की मांग करते दिखे, जिससे साफ हो गया कि सत्र के पहले ही क्षण से विपक्ष पूरी तरह आक्रामक मूड में उतरने की तैयारी कर चुका है। प्रदर्शन में शामिल होने वाले प्रमुख विधायकों में कोडरमा विधायक नीरा यादव, हटिया विधायक नवीन जायसवाल और मांडू से आजसू विधायक निर्मल महतो सबसे आगे नजर आए। इनके अलावा प्रदीप प्रसाद, रागिनी सिंह, मंजू देवी, शशि भूषण मेहता, आलोक चौरसिया, कुमार उज्ज्वल, अमित यादव और रोशन लाल चौधरी सहित कई अन्य NDA विधायक भी हाथों में तख्तियां लेकर विधानसभा परिसर की सीढ़ियों पर डटे रहे और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

क्यों उबल रहा है झारखंड का युवा वर्ग?

बीते करीब एक महीने से राजधानी रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम और मोरहाबादी मैदान अभ्यर्थियों के धरने का केंद्र बने हुए हैं। JPSC की 14वीं सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा की OMR शीट को लेकर विवाद, JSSC-CGL भर्ती प्रक्रिया में कथित अनियमितताएं और उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा के दौरान हुई कई अभ्यर्थियों की मौत – इन तीन मुद्दों ने आंदोलन को राज्यव्यापी स्वरूप दे दिया है। छात्र लगातार मांग कर रहे हैं कि विवादित परीक्षाएं रद्द हों और पूरे मामले की जांच सीबीआई से कराई जाए। पिछले सप्ताह हजारों छात्रों ने रांची में मोबाइल की फ्लैशलाइट जलाकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया था, तो कई छात्र नेता अनशन पर भी बैठे। अभ्यर्थी न्याय मंच ने 6 अगस्त को, आइसा ने 7 अगस्त को और रिफॉर्म मंच ने 10 अगस्त को अलग-अलग विधानसभा घेराव के कार्यक्रम घोषित कर रखे हैं, यानी पूरे मानसून सत्र के दौरान विधानसभा के आसपास आंदोलन की आंच बनी रहने वाली है।

सदन के भीतर और बाहर, दोनों मोर्चों पर विपक्ष

सत्र शुरू होने से एक दिन पहले नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी की अध्यक्षता में हुई भाजपा विधायक दल की बैठक में तय हुआ था कि छात्रों की मांगों को सदन के भीतर और सड़क पर, दोनों जगह प्रमुखता से उठाया जाएगा। बैठक से पहले मरांडी सहित सभी NDA विधायक धरनास्थल पर पहुंचकर आंदोलनकारी छात्रों से मिले भी थे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के नेतृत्व में पार्टी दिल्ली स्थित संसद परिसर तक विरोध पहुंचा चुकी है, जहां झारखंड से जुड़े सांसदों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के इस्तीफे की मांग करते हुए नारेबाजी की थी। भाजपा का सीधा आरोप है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राज्य के शिक्षा मंत्री भी हैं, इसलिए परीक्षाओं में गड़बड़ी की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए उन्हें तुरंत इस्तीफा देना चाहिए। पार्टी ने JPSC के मौजूदा सदस्यों को बर्खास्त कर पारदर्शी तरीके से नई नियुक्ति करने की मांग भी दोहराई है।

सरकार का पक्ष – बातचीत को तैयार, जल्द बनेगी हाई लेवल कमेटी

दूसरी ओर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि सरकार आंदोलनरत छात्रों से बातचीत के लिए पूरी तरह तैयार है और सरकार के दरवाजे सभी के लिए खुले हैं। झारखंड मुक्ति मोर्चा की ओर से भी संकेत दिया गया है कि एक-दो दिनों के भीतर मामले की जांच के लिए उच्चस्तरीय समिति गठित की जाएगी। हालांकि छात्र नेताओं ने साफ कर दिया है कि जब तक ठोस कार्रवाई नहीं होती, आंदोलन जारी रहेगा। सत्ता पक्ष की रणनीति नीट पेपर लीक जैसे राष्ट्रीय मुद्दों को आगे कर भाजपा पर पलटवार करने की भी बताई जा रही है, जिसके लिए झामुमो, कांग्रेस और राजद विधायकों की संयुक्त बैठक मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में बुलाई गई थी। सात दिनों के इस संक्षिप्त मानसून सत्र में सरकार और विपक्ष के बीच टकराव और तेज होने के आसार हैं। 7 अगस्त और 10 अगस्त को प्रस्तावित अलग-अलग विधानसभा घेराव कार्यक्रमों को देखते हुए राजधानी रांची में सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी कर दी गई है। साफ है कि झारखंड के लाखों प्रतियोगी परीक्षार्थियों का भविष्य अब सिर्फ सड़क पर नहीं, बल्कि सीधे विधानसभा के पटल पर तय होने वाली सियासत का केंद्र बन चुका है।
यह भी पढ़ें संबंधित ताज़ा ख़बरें
  • JPSC-JSSC परीक्षा रद्द करने पर बाबूलाल मरांडी का हमला, बोले- सरकार की नीयत शुरू से संदिग्ध
    JPSC-JSSC परीक्षा रद्द करने पर बाबूलाल मरांडी का हमला, बोले- सरकार की नीयत शुरू से संदिग्ध
  • MMDR अधिनियम पर JMM के आरोपों को आदित्य साहू ने बताया भ्रामक, BJP चलाएगी जागरूकता अभियान
    MMDR अधिनियम पर JMM के आरोपों को आदित्य साहू ने बताया भ्रामक, BJP चलाएगी जागरूकता अभियान
  • झारखंड के खनिज पर किसका हक? MMDR के नए नियम पर क्यों मचा बवाल
    झारखंड के खनिज पर किसका हक? MMDR के नए नियम पर क्यों मचा बवाल
  • MMDR कानून में संशोधन पर JMM का केंद्र पर हमला, झारखंड के अधिकारों की अनदेखी का आरोप
    MMDR कानून में संशोधन पर JMM का केंद्र पर हमला, झारखंड के अधिकारों की अनदेखी का आरोप
Akash Kumar Singh Tech - Khabar Mantra
Akash Singh

Akash Kumar Singh is an IT Executive & SEO Specialist at Khabar Mantra. A Full-Stack Developer, AI/ML Engineer, and EdTech Founder (Dilwado), he scales platforms serving 10K+ students, commands a 400K+ subscriber tech channel, and drives high-performance web growth.

Table of Contents

Toggle
  • क्यों उबल रहा है झारखंड का युवा वर्ग?
  • सदन के भीतर और बाहर, दोनों मोर्चों पर विपक्ष
  • सरकार का पक्ष – बातचीत को तैयार, जल्द बनेगी हाई लेवल कमेटी
विज्ञापन / ADVERTISEMENT खबर मन्त्र
विज्ञापन / ADVERTISEMENT Capital University
Capital University Jharkhand Admissions Open - Graduation के साथ करें नौकरी की तैयारी
Capital University, Jharkhand • Admissions Open B.A. • B.Sc. • B.Com. • BBA • BCA | टोल फ्री: 1800-309-7199
झारखंड मुख्य समाचार एवं विशेष रिपोर्ट
Special Report
खबर मन्त्र एक्सक्लूसिव पड़ताल एवं विश्लेषण
Exclusive
📌 यह भी पढ़ें:
  • 15 नवंबर की जगह 28 को क्यों मनाया जाएगा मुख्य समारोह, जाने क्या है वजह
  • नाबालिग बच्ची को राजनीतिक हथियार बनाना बंद करें बाबूलाल मरांडी-राकेश सिन्हा
  • Breaking News: पाकिस्तान के मुंह से जीत छीनकर भारत बना अंडर-19 एशिया कप का विजेता
खबर मन्त्र विशेष वीडियो रिपोर्ट
Exclusive Report
खबर मन्त्र विशेष वीडियो रिपोर्ट
झारखंड मुख्य समाचार एवं विश्लेषण
Special Coverage
झारखंड मुख्य समाचार एवं विश्लेषण

Related Posts

स्थापना दिवस पर भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पदाधिकारियों ने दी श्रद्धांजलि
कोडरमा Koderma

कोडरमा में स्थापना दिवस पर भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि, डीसी-एसपी ने किया माल्यार्पण

नवम्बर 15, 2026
गाड़ी चलाना सीख रहा था चालक! तेज रफ्तार पिकअप ने कुचला-दो लोगों की मौत, एक घायल
पलामू Palamu

गाड़ी चलाना सीख रहा था चालक! तेज रफ्तार पिकअप ने कुचला-दो लोगों की मौत, एक घायल

नवम्बर 15, 2026
15 नवंबर की जगह 28 को क्यों मनाया जाएगा मुख्य समारोह, जाने क्या है वजह
Breaking News

15 नवंबर की जगह 28 को क्यों मनाया जाएगा मुख्य समारोह, जाने क्या है वजह

नवम्बर 15, 2026
Next Post
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन पहुंचे, जहां उनका स्वागत फूलों से किया गया

CM हेमंत सोरेन विधानसभा पहुंचे, मानसून सत्र के पहले दिन फूलों से स्वागत, कड़ी सुरक्षा

रांची के राहे में युवक की गला काटकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

हजारीबाग में आपसी रंजिश में युवक की बेरहमी से हत्या, आरोपी गिरफ्तार

स्थापना दिवस पर भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पदाधिकारियों ने दी श्रद्धांजलि

कोडरमा में स्थापना दिवस पर भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि, डीसी-एसपी ने किया माल्यार्पण

नवम्बर 15, 2026

गाड़ी चलाना सीख रहा था चालक! तेज रफ्तार पिकअप ने कुचला-दो लोगों की मौत, एक घायल

15 नवंबर की जगह 28 को क्यों मनाया जाएगा मुख्य समारोह, जाने क्या है वजह

भगवान बिरसा मुंडा जयंती पर सीएम हेमंत ने दी श्रद्धांजलि, बोले-यह पूरे देश और आदिवासी समाज के लिए गौरव का दिन

कोडरमा में लापता विवाहिता का शव कुएं से बरामद, पुलिस जांच में जुटी

झारखंड में मैट्रिक-इंटर 2027 की परीक्षा फीस घटी, JAC ने वापस लिया बढ़ोतरी का फैसला

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • Home
  • Privacy Policy
  • हमारे बारे में (About Us)
  • Corrections Policy
  • दृष्टिकोण एवं विजन (Vision & Mission)
  • Editorial Policy
  • Terms of Service (नियम और शर्तें)
  • संपर्क सूत्र (Contact Us) | खबर मन्त्र
  • Sitemap

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
व्हाट्सएप शेयर ग्रुप से जुड़ें
✕
अगला लेख
✕

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
    • चतरा Chatra
    • चाईबासा Chaibasa
    • गोड्डा Godda
    • खूंटी Khunti
    • लातेहार Latehar
    • पाकुड़ Pakur
    • रामगढ़ Ramgarh
    • साहिबगंज Sahibganj
    • सरायकेला खरसावां Seraikela Kharsawan
  • क्राइम
  • देश
    • बिहार
  • धर्म-अध्याय
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
    • मनोरंजन Entertainment
  • खबर हटके
  • टेक्नोलॉजी
  • हमारे बारे में

© 2025 Khabar Mantra

📍

अपना शहर / जिला चुनें

झारखंड व बिहार के प्रमुख जिलों की ताजा खबरें

🌟 रांची (Ranchi) राजधानी 🌟 धनबाद (Dhanbad) कोयलांचल 🌟 जमशेदपुर (Tata) इस्पात नगरी बोकारो (Bokaro) पलामू (Palamu) हजारीबाग (Hazaribagh) गिरिडीह (Giridih) देवघर (Deoghar) कोडरमा (Koderma) दुमका (Dumka) रामगढ़ (Ramgarh) गढ़वा (Garhwa) गुमला (Gumla) चाईबासा (Chaibasa) चतरा (Chatra) लोहरदगा (Lohardaga) सिमडेगा (Simdega) जामताड़ा (Jamtara) खूंटी (Khunti) लातेहार (Latehar) साहिबगंज (Sahibganj) पाकुड़ (Pakur) गोड्डा (Godda) सरायकेला (Seraikela) 🚩 बिहार (Bihar News) 🏹 पूरा झारखंड (All)
होम आप का शहर K जॉब्स Shorts