“सरयू राय मेरे लिए अभिभावक समान हैं”
अस्पताल में मीडिया से बातचीत के दौरान स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी भावुक नजर आए। उन्होंने कहा कि सरयू राय उनके लिए केवल एक वरिष्ठ विधायक नहीं, बल्कि अभिभावक समान हैं। उन्होंने कहा कि सरयू राय ने हमेशा उन्हें बेटे जैसा स्नेह, मार्गदर्शन और आशीर्वाद दिया। राजनीति में आगे बढ़ने की प्रेरणा भी उन्हें उनसे ही मिली। स्वास्थ्य क्षेत्र में किए जा रहे सुधारों की सरयू राय लगातार सराहना करते रहे हैं और समय-समय पर उनका उत्साहवर्धन भी करते रहे हैं।झारखंड राजनीति के अनुभवी नेताओं में गिनती
डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि सरयू राय झारखंड की राजनीति के सबसे अनुभवी, सिद्धांतवादी और निर्भीक नेताओं में शामिल हैं। विधानसभा में वे हमेशा जनता से जुड़े मुद्दों को तथ्यों के साथ मजबूती से उठाते हैं और जब तक संतोषजनक जवाब नहीं मिलता, तब तक लगातार सवाल पूछते रहते हैं। यही उनकी जनप्रतिबद्धता और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति समर्पण को दर्शाता है।बेहतर इलाज सुनिश्चित करने के निर्देश
स्वास्थ्य मंत्री ने अस्पताल के डॉक्टरों से बातचीत कर सरयू राय के इलाज की पूरी जानकारी ली। उन्होंने चिकित्सकीय टीम को हरसंभव बेहतर इलाज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए ताकि उनका स्वास्थ्य जल्द से जल्द सामान्य हो सके।शीघ्र स्वस्थ होने की कामना
डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि सरयू राय का अनुभव और मार्गदर्शन झारखंड की राजनीति के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने ईश्वर से उनके शीघ्र पूर्ण स्वस्थ होने की प्रार्थना करते हुए कहा कि राज्य की जनता और जनप्रतिनिधियों को उनके अनुभव और मार्गदर्शन की हमेशा आवश्यकता रहेगी।
विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis








