Giridih: बिरनी प्रखंड के गारागुरु गांव में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में 12वीं कक्षा की छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई। घटना उस समय हुई जब छात्रा अपने माता-पिता के साथ भरकट्टा बाजार कपड़े खरीदने जा रही थी। हादसे के बाद अज्ञात वाहन चालक वाहन समेत फरार हो गया। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर कोवाडा–कोडरमा मुख्य मार्ग को करीब दो घंटे तक जाम कर दिया।
भरकट्टा बाजार कपड़े खरीदने जा रही थी युवती
मृतका की पहचान गारागुरु निवासी प्रकाश वर्मा की इकलौती पुत्री लक्ष्मी कुमारी के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार शनिवार को पूरा परिवार बाबा बैद्यनाथ धाम में जलाभिषेक के लिए बोलबम यात्रा पर निकलने वाला था। इसी की तैयारी के लिए वे मोटरसाइकिल से भरकट्टा बाजार कपड़े खरीदने जा रहे थे। मृतका के पिता प्रकाश वर्मा ने बताया कि वे अपनी पत्नी और पुत्री के साथ मोटरसाइकिल से जा रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से तेज गति से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही तीनों सड़क पर गिर पड़े। इस दौरान छात्रा के सिर पर वाहन का पहिया चढ़ गया, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए और अज्ञात वाहन की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया। सूचना मिलने पर अंचल अधिकारी संदीप कुमार मद्धेशिया, भरकट्टा ओपी प्रभारी ओमप्रकाश पांडेय, एसआई जितेंद्र सिंह तथा सशस्त्र बल घटनास्थल पर पहुंचे।फरार वाहन और चालक की पहचान में जुटा प्रशासन
अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया और अज्ञात वाहन की शीघ्र पहचान कर कार्रवाई का भरोसा दिया। इसके बाद करीब दो घंटे बाद सड़क जाम समाप्त हुआ। अधिकारियों ने बताया कि घटना के संबंध में आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि फरार वाहन और चालक की पहचान की जा सके। ओपी प्रभारी ओमप्रकाश पांडेय ने कहा कि सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई थी। अज्ञात वाहन की तलाश जारी है तथा विभिन्न स्थानों के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें
संबंधित ताज़ा ख़बरें
झारखंड मुख्य समाचार एवं विशेष रिपोर्ट
Special Report
खबर मन्त्र एक्सक्लूसिव पड़ताल एवं विश्लेषण
Exclusive
ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स
Top Video









