Breaking News: झारखण्ड में JPSC आंदोलन के बीच सरकार और छात्रों के बीच 2 घंटे से ज्यादा वार्ता हुई. वार्ता खत्म होने के बाद सभी छात्र और सरकार के मंत्री मीडिया से दुरी बनाते हुए सीधे निकल गए.इस बीच अगर पूरी टाइम लाइन को समझे तो यह वार्ता बेहद ख़ास है. पुरे आंदोलन पर राज्य सरकार नजर बनाये है. इस बीच सरकार कि ओर से ही वार्ता के लिए छात्रों के प्रतिनिधि को बुलाया.
छात्रों की ओर से 10 सदस्य कमिटी बनाई गई. जिसका नाम सरकार के प्रतिनिधि को भेजा गया. नाम. फाइनल होने पर शुक्रवार की शाम 07.50 बजे छात्र और मंत्रियों के बीच बैठक शुरू हुई. बैठक लम्बी चली है.
Breaking News: कथित गड़बड़ी कि जाँच सीबीआई से कराने की मांग
छात्रों ने सरकार से तीन सूत्री मांग रखी है. जिसमें jpsc परीक्षा रद्द करने, कथित गड़बड़ी कि जाँच सीबीआई से कराने और दोबारा परीक्षा पारदर्शिता के साथ कराने की मांग की है. बता दे कि 14 वीं JPSC परीक्षा के परिणाम जारी होने के बाद से गड़बड़ी का मामला सामने आया. रिजल्ट में किसी भी JPSC के सदस्य का कोई हस्ताक्षर नही था. इसपर छात्रों ने आवाज़ उठाया. देखते ही देखते छात्रों ने आंदोलन शुरू किया. जिसके बाद सरकार ने जाँच का जिम्मा CID को दिया गया. CID ने इस केस में अब तक 19 लोगों को गिरफ्तार किया है. जिनपर गड़बड़ी का आरोप लगाया गया है.Breaking News: छात्रों ने बताया कि आंदोलन जारी रहेगा
छात्रों का कहना है कि सीएम हेमंत सोरेन से बात हुई है, छात्रों ने यह भी बताया कि मामला सीएम के संज्ञान में है, आगे सरकार विचार करेंगे। सरकार ने छात्रों की मांग सुनी है। हालांकि इन सबके बीच छात्रों ने बताया कि आंदोलन जारी रहेगा।
यह भी पढ़ें
संबंधित ताज़ा ख़बरें
झारखंड मुख्य समाचार एवं विशेष रिपोर्ट
Special Report
खबर मन्त्र एक्सक्लूसिव पड़ताल एवं विश्लेषण
Exclusive
ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स
Top Video










