शनिवार, सितम्बर 26, 2026
Khabar Mantra
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
  • क्राइम
  • देश
    • बिहार
  • धर्म-अध्याय
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
    • मनोरंजन Entertainment
  • खबर हटके
  • टेक्नोलॉजी
Khabar Mantra

छात्रों के आंसुओं की कीमत चुकाएगी हेमंत सरकार, CBI जांच हो-आदित्य साहू छात्रों से मिले

अगस्त 21, 2026
in राजनीति Politics
A A
छात्रों के आंसुओं की कीमत चुकाएगी हेमंत सरकार, CBI जांच हो-आदित्य साहू छात्रों से मिले
Share on FacebookShare on Twitter
WhatsApp चैनल से जुड़ें ताजा समाचार सीधे WhatsApp पर पाएं
जॉइन करें
Google News पर खबर मन्त्र को फॉलो करेंझारखंड की हर ब्रेकिंग खबर के लिए स्टार दबाएं
फॉलो करें
WhatsApp चैनल से जुड़ें खबर मंत्र चुने
Ranchi: JPSC परीक्षा में कथित अनियमितताओं को लेकर जयपाल सिंह स्टेडियम में आंदोलन कर रहे छात्रों के समर्थन में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू पहुंचे। छात्रों से मुलाकात के बाद उन्होंने सरकार पर निशाना साधते हुए पूरे मामले की CBI जांच कराने की मांग की। आदित्य साहू ने कहा कि जयपाल सिंह स्टेडियम में अनशनकारी छात्रों की आंखों से निकले आंसू केवल अनशनकारी बच्चों के आंसू भर नहीं हैं, ये झारखंड के करोड़ों छात्र-नौजवानों के आंसू हैं, करोड़ों झारखंडवासियों की पीड़ा और आक्रोश के आंसू हैं।

छात्रों के साथ अन्याय बेहद दुर्भाग्यपूर्ण

हेमंत सोरेन सरकार अपने हक और भविष्य के लिए आवाज उठा रहे छात्रों के साथ जिस प्रकार अन्याय और अत्याचार कर रही है, वह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। इन आंसुओं की कीमत झामुमो और कांग्रेस को चुकानी ही होगी। उन्होंने कहा कि आज आइसा का पंडाल लग गया, एनएसयूआई का पंडाल लग गया, झारखंड छात्र मोर्चा का पंडाल लग गया, यह प्रमाणित करता है कि झारखंड के छात्रों के साथ झामुमो-कांग्रेस राजनीति करना चाहती है। राज्य की जनता और छात्र सरकार के सारे पैंतरे को समझ रहे हैं। छात्रों की दो टूक की मांग है कि मामले की सीबीआई जांच हो। इसमें सरकार को दिक्कत क्या है ? छात्र भूखे प्यासे 17 दिन से बैठे हुए हैं। भारी बारिश भी इनके हौसले को तोड़ नहीं पाई है।

कांग्रेस का इतिहास किसी से छिपा नहीं है

उन्होंने कहा कि कांग्रेस का इतिहास किसी से छिपा नहीं है। यह लगातार दोहरी राजनीति कर रही है। राहुल गांधी को छात्रों की बजाय सीएम से बात करनी चाहिए। कांग्रेस में अगर हिम्मत है तो छात्रों की जो मांग है सीबीआई जांच की, उसके लिए सीएम आवास के सामने कांग्रेसियों को धरना देनी चाहिए। कांग्रेसी सीएम को बाध्य करें कि छात्रों की जो डिमांड है वह पूरी हो। कांग्रेस को हेमंत सरकार से दो टूक में बात करनी चाहिए कि छात्रों की मांग के अनुरूप सीबीआई जांच की जाए अन्यथा वे समर्थन वापस लेते हैं। लेकिन कांग्रेस और राहुल गांधी ऐसा करेंगे नहीं, क्योंकि कांग्रेस के लिए सत्ता प्यारी है। राज्य सरकार वार्ता के नाम पर केवल नाटक कर रही है। वहीं प्रदेश अध्यक्ष ने जेपीएससी मामले में सीआईडी जांच के खुलासे को छुपाने, मामले की लीपापोती का आरोप झारखंड सरकार पर लगाया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस मामले में जो खुलासे सामने आ रहे हैं वह हेमंत सरकार में भ्रष्टाचार की कहानी बतलाने के लिए पर्याप्त है। साहू ने कहा कि मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जेपीएससी घोटाले में सीआईडी के अनुसार कथित मास्टरमाइंड अभय तिवारी ने तत्कालीन अध्यक्ष एल ख्यांगते को लेकर जो खुलासे किए हैं, जेपीएससी घोटाले में डील की जो सनसनीखेज कहानी सामने आ रही है वह इस सरकार में भ्रष्टाचार को शिष्टाचार के रूप में अंगीकार करने का एक और उत्कृष्ठ उदाहरण है।

टीडीपीएल को काम दिलाने के बदले में 2 करोड़ का सौदा

अभय तिवारी ने सीआईडी के सामने जो कबूलनामा किया है उसके अनुसार एल ख्यांगते के द्वारा टीडीपीएल को काम दिलाने के बदले में 2 करोड़ का सौदा हुआ था। इतना ही नहीं इसके अलावे जितने भी भुगतान होंगे उसमें उनकी 20% कमीशन की राशि अलग से तय हुई थी। इस कड़ी का जो मुख्य माध्यम बना, वह इनका कर्मी धर्मेंद्र बना। उन्होंने कहा कि रिपोर्ट्स के मुताबिक एल ख्यांगते ने टीडीपीएल कंपनी के साथ मोराबादी और रेडिशन ब्लू होटल में मीटिंग भी की और इस खेल के लिए उनके ही निर्देशानुसार सारी स्क्रिप्ट वहीं पर लिखा गया था। सीआईडी ने उनसे 30 से अधिक घंटे की पूछताछ की है। बावजूद अब तक उनकी गिरफ्तारी नहीं होना, सरकार और उनके बीच के प्रगाढ़ रिश्ते को बतलाने के लिए काफी है। यही वजह है कि हेमंत सरकार में सीआईडी जांच ना पहले कभी विश्वसनीय थी, ना आगे कभी विश्वसनीय रहेगी। उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार अगर वास्तव में छात्रों का हित चाहती है और वास्तव में भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता चाहती है तो सरकार को इस पूरे मामले की सीबीआई जांच करानी ही होगी। साथ ही सरकार एल ख्यांगते की गिरफ्तारी तुरंत सुनिश्चित करे।
यह भी पढ़ें संबंधित ताज़ा ख़बरें
  • झारखंड के खनिज पर किसका हक? MMDR के नए नियम पर क्यों मचा बवाल
    झारखंड के खनिज पर किसका हक? MMDR के नए नियम पर क्यों मचा बवाल
  • भाजपा के नवनियुक्त राष्ट्रीय मंत्री प्रदीप वर्मा का रांची पहुंचने पर भव्य स्वागत-सीबीआई जांच की मांग
    भाजपा के नवनियुक्त राष्ट्रीय मंत्री प्रदीप वर्मा का रांची पहुंचने पर भव्य स्वागत-सीबीआई जांच की मांग
  • बाबूलाल मरांडी ने सीएम हेमंत को पत्र लिखकर सीआईडी जांच पर उठाए सवाल
    बाबूलाल मरांडी ने सीएम हेमंत को पत्र लिखकर सीआईडी जांच पर उठाए सवाल
  • आदित्य साहू और बाबूलाल मरांडी समेत प्रतिनिधिमंडल ने दिल्ली में गृहमंत्री अमित शाह से की अहम मुलाकात
    आदित्य साहू और बाबूलाल मरांडी समेत प्रतिनिधिमंडल ने दिल्ली में गृहमंत्री अमित शाह से की अहम मुलाकात
च7ब 1
Neeraj Toppo

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.

📌 यह भी पढ़ें:
  • घोषणाओं से नहीं चलेगा काम’, झारखंड की स्वास्थ्य सेवाओं पर BJP ने उठाए सवाल
  • फार्मेसी काउंसिल और कॉलेजों की व्यवस्था पर सरयू राय ने उठाए सवाल
  • SIR पर फुरकान अंसारी का हमला, बोले-मतदाता अधिकारों से खिलवाड़ के आरोपों की हो जांच

Table of Contents

झारखंड मुख्य समाचार एवं विश्लेषण
Special Coverage

Toggle
  • छात्रों के साथ अन्याय बेहद दुर्भाग्यपूर्ण
  • कांग्रेस का इतिहास किसी से छिपा नहीं है
    • टीडीपीएल को काम दिलाने के बदले में 2 करोड़ का सौदा
झारखंड मुख्य समाचार एवं विशेष रिपोर्ट
Special Report
खबर मन्त्र एक्सक्लूसिव पड़ताल एवं विश्लेषण
Exclusive
ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स
Top Video
ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स
Top Updates

Related Posts

घोषणाओं से नहीं चलेगा काम’, झारखंड की स्वास्थ्य सेवाओं पर BJP ने उठाए सवाल
राजनीति Politics

घोषणाओं से नहीं चलेगा काम’, झारखंड की स्वास्थ्य सेवाओं पर BJP ने उठाए सवाल

सितम्बर 25, 2026
फार्मेसी काउंसिल और कॉलेजों की व्यवस्था पर सरयू राय ने उठाए सवाल
राजनीति Politics

फार्मेसी काउंसिल और कॉलेजों की व्यवस्था पर सरयू राय ने उठाए सवाल

सितम्बर 25, 2026
SIR पर फुरकान अंसारी का हमला, बोले-मतदाता अधिकारों से खिलवाड़ के आरोपों की हो जांच
राजनीति Politics

SIR पर फुरकान अंसारी का हमला, बोले-मतदाता अधिकारों से खिलवाड़ के आरोपों की हो जांच

सितम्बर 25, 2026
Next Post
रांची रेलवे स्टेशन पर छात्रों की भीड़, झारखंड विधानसभा घेराव के लिए रवाना होते प्रदर्शनकारी छात्र

JPSC-JSSC Protest: रांची के लिए निकला छात्रों का हुजूम, कल विधानसभा घेराव! सरकार की बढ़ी टेंशन

Breaking News: 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द, सरकार और छात्रों के बीच इन अहम मांगो पर बनी सहमति

Breaking News: 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द, सरकार और छात्रों के बीच इन अहम मांगो पर बनी सहमति

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

26 सितंबर 2026 को झारखंड में भारी बारिश और गरज-चमक का IMD अलर्ट

26 September 2026: झारखंड में भारी बारिश का अलर्ट, जानें रांची समेत पूरे राज्य का मौसम

सितम्बर 26, 2026

26 सितंबर 2026 राशिफल: इन 5 राशियों को मिलेगा धन लाभ, नौकरी और प्रॉपर्टी में बनेंगे काम

बुढ़मू में 48 घंटे से बारिश का कहर, कई कच्चे मकान पूरी तरह गिरे

CEIR पोर्टल से मिली बड़ी कामयाबी, झारखंड में 1114 लोगों को वापस मिले मोबाइल

कतरास के झींझीपहाड़ी में तालाब में डूबी बच्ची, आपदा प्रबंधन पर उठे गंभीर सवाल

घोषणाओं से नहीं चलेगा काम’, झारखंड की स्वास्थ्य सेवाओं पर BJP ने उठाए सवाल

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • Home
  • Privacy Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Terms of Service (नियम और शर्तें)
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Contact Us
  • Sitemap

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
अगला लेख
✕

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • About Editor
  • About Us
  • Add
  • Contact Us
  • Contact Us
  • Corrections Policy
  • Disclaimer (अस्वीकरण)
  • Editorial Policy
  • Home
  • New Home
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Site Map
  • Sitemap
  • Terms of Service (नियम और शर्तें)
  • Work In Progress
  • YouTube
  • खबर मन्त्र | सबकी बात सबके साथ.
  • नियम और शर्तें (Terms & Conditions)

© 2025 Khabar Mantra