धनबाद: धनबाद के मेयर संजीव सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में मेयर फोन पर एक अधिकारी को बातचीत के तरीके को लेकर कड़ी फटकार लगाते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि संबंधित अधिकारी सीएमपीएफ से जुड़ा हुआ है और मामला एक मृतक के परिजन के पेंशन से संबंधित कार्य में तेजी लाने का है।
जानकारी के मुताबिक, मृतक के परिवार को पेंशन से जुड़ी प्रक्रिया में आ रही परेशानी को लेकर मेयर संजीव सिंह ने संबंधित अधिकारी से फोन पर बातचीत की थी। मेयर अधिकारी से मामले को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक कार्रवाई करने और जल्द समाधान कराने की बात कह रहे थे। इसी दौरान अधिकारी के कथित बातचीत के अंदाज से मेयर नाराज हो गए।
“मेरा नाम संजीव सिंह है, हम चपरासी को भी सर कहते हैं”
वायरल वीडियो में मेयर संजीव सिंह अधिकारी से कहते सुनाई दे रहे हैं, “सुनिए सर, मेरा नाम संजीव सिंह है। हम एक चपरासी को भी सर कहकर बात करते हैं। टेढ़े से बात करियेगा तो कोई टिकेगा नहीं।”
मेयर ने अधिकारी को बातचीत में शालीनता और मर्यादा बनाए रखने की नसीहत भी दी। उनका कहना था कि किसी आम व्यक्ति या जनप्रतिनिधि से बातचीत करते समय भाषा और व्यवहार का ध्यान रखा जाना चाहिए।
मृतक के परिवार की पेंशन का बताया जा रहा है मामला
बताया जा रहा है कि पूरा मामला एक मृतक के परिवार की पेंशन प्रक्रिया से जुड़ा है। परिजन को पेंशन संबंधी कार्य में परेशानी हो रही थी, जिसके बाद मेयर ने संबंधित अधिकारी से संपर्क कर मामले में जल्द कार्रवाई करने का आग्रह किया।
हालांकि, बातचीत के दौरान अधिकारी के कथित रवैये से मेयर नाराज हो गए और उन्होंने फोन पर ही अधिकारी को कड़े शब्दों में अपनी बात समझाई।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
मेयर और अधिकारी के बीच फोन पर हुई बातचीत का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद लोग अपने-अपने तरीके से प्रतिक्रिया दे रहे हैं। हालांकि, वीडियो में अधिकारी की ओर से कही गई पूरी बात स्पष्ट रूप से सामने नहीं आती है और संबंधित अधिकारी की ओर से अब तक कोई सार्वजनिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
बताया जा रहा है कि यह वीडियो सोमवार का है। फिलहाल वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है।
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स
Top Updates
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
खबर मन्त्र एक्सक्लूसिव पड़ताल एवं विश्लेषण
Exclusive
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis