Dhanbad: भाजपा की ओर से गुरुवार को धनबाद में निकाली गई तिरंगा यात्रा के दौरान पार्टी के ही दो कार्यकर्ताओं के बीच मारपीट हो गई। जिला परिषद मैदान से यात्रा शुरू होने के दौरान पार्टी कार्यकर्ता अमरजीत कुमार और जिला महामंत्री रीता यादव के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। देखते ही देखते कहासुनी हाथापाई में बदल गई। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दोनों के बीच मारपीट होती दिखाई दे रही है। अमरजीत कुमार ने रीता यादव पर डंडे से हमला करने का आरोप लगाया है।
बीच किसी बात को लेकर विवाद शुरु हो गया
जानकारी के अनुसार, जिला परिषद मैदान से शुरू हुई तिरंगा यात्रा रणधीर वर्मा चौक होते हुए सिटी सेंटर तक पहुंची। यात्रा का नेतृत्व भाजपा जिलाध्यक्ष श्रवण राय कर रहे थे। यात्रा शुरू होने के दौरान ही अमरजीत कुमार और रीता यादव के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद दोनों के बीच हाथापाई शुरू हो गई। मौके पर मौजूद कार्यकर्ताओं ने बीच-बचाव कर दोनों को अलग कराया।
मामले पर कार्रवाई की जा रही है-भाजपा जिलाध्यक्ष
अमरजीत कुमार का आरोप है कि विवाद के दौरान रीता यादव ने पास में रखा डंडा उठाकर उन पर हमला किया। उनके अनुसार, रीता यादव ने कहा कि उनके कहने पर तिरंगा यात्रा निकाली गई है। इस पर अमरजीत ने भाषा सुधारकर बात करने को कहा और बताया कि यात्रा भाजपा जिलाध्यक्ष श्रवण राय के नेतृत्व में निकाली जा रही है। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया। हालांकि, मारपीट के बावजूद तिरंगा यात्रा पर इसका कोई खास असर नहीं पड़ा और कार्यकर्ता निर्धारित मार्ग पर आगे बढ़ते रहे। घटना का वीडियो सामने आने के बाद मामला चर्चा में है।
भाजपा जिलाध्यक्ष श्रवण राय ने कहा कि इस मामले पर कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि विवाद की पूरी जानकारी ली जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.