Ranchi: JPSC अभ्यर्थियों के 24 दिनों से जारी आंदोलन को लेकर झारखंड में सियासत तेज है। भाजपा के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने मुख्यमंत्री की ओर से बुलाई गई कैबिनेट बैठक को लेकर सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कैबिनेट की बैठक बुलाना महज ‘आईवॉश’ है और सरकार को छात्रों की मांगों पर तत्काल निर्णायक कार्रवाई करनी चाहिए।
प्रतुल शाहदेव ने कहा कि छात्रों को दोपहर दो बजे वार्ता के लिए समय दिया गया था। उनके अनुसार, छात्रों को गाड़ियों में बैठाने के बाद लंबे इंतजार के बाद बताया गया कि वार्ता का समय बदला जाएगा। उन्होंने इसे छात्रों के धैर्य की परीक्षा लेने वाला रवैया बताया।
छात्रों की आवाज किसी राजनीतिक दल की मोहताज नहीं है
भाजपा नेता ने कहा कि यह छात्रों का आंदोलन है और उनकी आवाज किसी राजनीतिक दल की मोहताज नहीं है। उनके मुताबिक, हजारों युवा अपने भविष्य को लेकर आंदोलन कर रहे हैं और सरकार को उनकी मांगों को गंभीरता से लेना चाहिए। उन्होंने सवाल उठाया कि जब छात्र बारिश और उमस के बीच 24 दिनों से आंदोलन कर रहे थे, तब सरकार ने उनकी समस्याओं पर पहले क्यों ध्यान नहीं दिया। प्रतुल शाहदेव ने कहा कि केवल कैबिनेट बैठक कर आधे-अधूरे फैसले लेना पर्याप्त नहीं होगा। सरकार को छात्रों की जायज मांगों पर स्पष्ट निर्णय लेने के साथ उसके क्रियान्वयन की समयसीमा भी सार्वजनिक करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि छात्रों को आश्वासन नहीं, समाधान चाहिए।
यह भी पढ़ें
संबंधित ताज़ा ख़बरें

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.
झारखंड मुख्य समाचार एवं विशेष रिपोर्ट
Special Report
खबर मन्त्र एक्सक्लूसिव पड़ताल एवं विश्लेषण
Exclusive
ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स
Top Video











