Ranchi: राजधानी रांची में करमटोली से साइंस सिटी तक प्रस्तावित 3.216 किलोमीटर लंबे फ्लाईओवर और सर्विस रोड के निर्माण की टेंडर प्रक्रिया की समय-सीमा बढ़ा दी गई है। स्टेट हाईवेज अथॉरिटी ऑफ झारखंड (SHAJ) ने अपरिहार्य कारणों का हवाला देते हुए निविदा जमा करने की अंतिम तिथि में संशोधन किया है।
इस संबंध में अथॉरिटी के सदस्य (तकनीकी) की ओर से तीसरा शुद्धिपत्र जारी किया गया है। नए शेड्यूल के मुताबिक, बिड डॉक्यूमेंट के अनुरोध और बिड जमा करने की अंतिम तारीख, जो पहले 20 अगस्त 2026 दोपहर 12:30 बजे तक निर्धारित थी, अब बढ़ाकर 24 अगस्त 2026 दोपहर 3:30 बजे कर दी गई है।
25 अगस्त को खुलेगी तकनीकी बिड
संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, तकनीकी बिड अब 25 अगस्त 2026 को दोपहर 12:30 बजे खोली जाएगी। इससे पहले तकनीकी बिड खोलने की तारीख 21 अगस्त निर्धारित थी। अथॉरिटी ने स्पष्ट किया है कि करमटोली-साइंस सिटी फ्लाईओवर परियोजना EPC (Engineering, Procurement and Construction) मोड पर पूरी की जानी है। निविदा प्रक्रिया से जुड़ी अन्य सभी नियम एवं शर्तें पहले की तरह ही लागू रहेंगी।Ranchi के ट्रैफिक को मिलेगी राहत
करमटोली से साइंस सिटी के बीच प्रस्तावित यह फ्लाईओवर रांची की महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं में शामिल है। करीब 3.216 किलोमीटर लंबे फ्लाईओवर के साथ सर्विस रोड का निर्माण होने से इस मार्ग पर यातायात व्यवस्था बेहतर होने और प्रमुख हिस्सों में ट्रैफिक दबाव कम होने की उम्मीद है। टेंडर की अंतिम तिथि बढ़ाए जाने के बाद अब निर्माण एजेंसी के चयन की प्रक्रिया के लिए इच्छुक कंपनियों को अतिरिक्त समय मिल गया है। आगे की प्रक्रिया संशोधित निविदा कार्यक्रम के अनुसार पूरी की जाएगी। ये भी पढ़ें: Eid Milad Un Nabi से पहले झारखंड में सुरक्षा सख्त, सोशल मीडिया पर भी रहेगी नजर
यह भी पढ़ें
संबंधित ताज़ा ख़बरें
झारखंड मुख्य समाचार एवं विशेष रिपोर्ट
Special Report
खबर मन्त्र एक्सक्लूसिव पड़ताल एवं विश्लेषण
Exclusive
ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स
Top Video










