घायल की मदद करने पर मिलेगा सम्मान
एसीपी ट्रैफिक जयंत बाग और ट्रैफिक इंस्पेक्टर राणा अंबिका दत्त ने बताया कि दुर्घटना के बाद कई लोग कानूनी कार्रवाई या पुलिस पूछताछ के डर से घायल की मदद करने से बचते हैं। इसी झिझक को दूर करने और लोगों को मानवीय आधार पर आगे आने के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से ‘राहवीर’ योजना के बारे में जागरूकता फैलाई जा रही है। अधिकारियों के अनुसार, सड़क हादसे में घायल व्यक्ति को तत्काल अस्पताल या नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाकर उसकी जान बचाने में मदद करने वाले व्यक्ति को निर्धारित प्रक्रिया के तहत ₹25,000 का पुरस्कार दिया जाएगा। साथ ही मददगार को ‘राहवीर प्रमाण पत्र’ देकर उसके योगदान को सम्मानित किया जाएगा।मदद करने वाले को पुलिस-कचहरी का डर नहीं
जागरूकता शिविर में गुड समेरिटन कानून की जानकारी भी दी गई। अधिकारियों ने बताया कि हादसे में घायल व्यक्ति की मदद करने वाले लोगों को अनावश्यक रूप से पुलिस थाने के चक्कर लगाने या बार-बार अदालत में गवाही देने के लिए मजबूर नहीं किया जाना चाहिए। मददगार की पहचान की गोपनीयता से जुड़े प्रावधानों के बारे में भी लोगों को जानकारी दी गई।‘गोल्डन आवर’ में मदद से बच सकती है जान
ट्रैफिक अधिकारियों ने बताया कि सड़क दुर्घटना के बाद शुरुआती एक घंटा बेहद महत्वपूर्ण होता है। इसे ‘गोल्डन आवर’ कहा जाता है। इस दौरान घायल को समय पर चिकित्सा सुविधा मिल जाए तो उसकी जान बचने की संभावना काफी बढ़ सकती है। पुलिस ने लोगों से अपील की कि सड़क हादसा होने पर मौके से गुजरने के बजाय तुरंत मदद के लिए आगे आएं। जरूरत पड़ने पर 112 या 108 पर कॉल करें और घायल को अस्पताल पहुंचाने में सहयोग करें। जागरूकता शिविर के समापन पर लोगों को संदेश दिया गया कि आपका छोटा-सा कदम किसी की जिंदगी बचा सकता है। सड़क हादसे में घायल की मदद करें और मानवता की मिसाल कायम करें।
विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis












