Ranchi: रांची के लाल गुटवा पंचायत में मंगलवार को मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत सड़क सुदृढ़ीकरण कार्य का शिलान्यास किया गया। ग्रामीण विकास, ग्रामीण कार्य एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने NH-23 गुटवाडिपू से पीडब्ल्यूडी पथ पुदांग तक जाने वाली 2.55 किलोमीटर लंबी सड़क परियोजना की आधारशिला रखी।
इस अवसर पर मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि झारखंड के विकास के संकल्प के साथ राज्य में सड़क, संपर्क और बुनियादी सुविधाओं का निरंतर विस्तार किया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों को बेहतर सड़क संपर्क से जोड़ना राज्य सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है।
झारखंड की समग्र विकास यात्रा को मजबूती मिलेगी
उन्होंने कहा कि यह सड़क परियोजना केवल आवागमन को सुगम बनाने तक सीमित नहीं है, बल्कि क्षेत्र के सामाजिक और आर्थिक विकास को भी नई गति देगी। बेहतर संपर्क व्यवस्था से गांवों की प्रगति का मार्ग प्रशस्त होगा और झारखंड की समग्र विकास यात्रा को मजबूती मिलेगी।
कार्यक्रम में स्थानीय विधायक नवीन जायसवाल के अलावा आलोक कुमार दूबे, शाहिद अहमद, गौतम उपाध्याय, कमल ठाकुर और बॉबी खान समेत अन्य गणमान्य लोग और स्थानीय निवासी मौजूद रहे।










