Bokaro: बोकारो सेक्टर-4 स्थित कुमार मंगलम स्टेडियम में आयोजित 2nd NTPC राष्ट्रीय रैंकिंग तीरंदाजी प्रतियोगिता का बुधवार को भव्य समापन हुआ। समापन समारोह में झारखंड सरकार के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित कर उनका उत्साह बढ़ाया।
समारोह में मांडू विधायक निर्मल महतो उर्फ तिवारी महतो, गोमिया के पूर्व विधायक डॉ. लंबोदर महतो और सेवानिवृत्त न्यायाधीश एस.के. अग्निहोत्री विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। आयोजकों की ओर से सुदेश महतो का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया।
खेल युवाओं के सपनों को देते हैं नई उड़ान: सुदेश महतो
खिलाड़ियों और आयोजनकर्ताओं को संबोधित करते हुए सुदेश महतो ने कहा कि खेल केवल मैदान पर जीत हासिल करने का माध्यम नहीं है, बल्कि हुनर, हौसले और मेहनत के जरिए देश का नाम रोशन करने का अवसर भी है।
उन्होंने कहा कि देश के अलग-अलग हिस्सों से प्रतिभाशाली तीरंदाजों का बोकारो पहुंचकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करना क्षेत्र के लिए गौरव की बात है। इस तरह के राष्ट्रीय स्तर के आयोजन युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने और खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करते हैं।
सुदेश महतो ने कहा कि झारखंड में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। जरूरत सिर्फ खिलाड़ियों को बेहतर अवसर, संसाधन और उचित प्रोत्साहन देने की है। उन्होंने उम्मीद जताई कि ऐसे आयोजनों से राज्य के युवा खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने की प्रेरणा मिलेगी।
विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित
समापन समारोह के दौरान सुदेश महतो ने प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित एवं पुरस्कृत किया। उन्होंने देशभर से प्रतियोगिता में शामिल हुए तीरंदाजों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
उन्होंने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए आयोजकों और तीरंदाजी संघ के पदाधिकारियों को बधाई दी। कार्यक्रम में तीरंदाजी संघ के पदाधिकारी, प्रशिक्षक, खिलाड़ी और बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे।

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis









