Breaking News: राजधानी रांची के एमिटी यूनिवर्सिटी के बाहर से चतरा विधायक जनार्दन पासवान के बेटे सौरभ कुमार के कथित अपहरण और मारपीट के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को कोलकाता से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रौनक सिंह राजपूत, प्रकाश गुप्ता, आयुष कुमार, प्रीतम और ज्ञानदीप के रूप में हुई है।
Breaking News: स्कॉर्पियो से 10-12 युवक पहुंचे और मारपीट का आरोप
घटना 7 सितंबर की बताई गई है। पुलिस के अनुसार, सौरभ कुमार अपने दोस्तों अमरदीप दुबे, अनमोल और रविशंकर के साथ यूनिवर्सिटी गेट के पास खड़े थे। इसी दौरान अमरदीप की जूनियर छात्र लक्की राज से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। आरोप है कि इसके बाद लक्की राज ने फोन कर कुछ बाहरी युवकों को बुला लिया।
Read More- कोडरमा में दिनदहाड़े युवक पर चाकू से हमला, रांची-पटना मार्ग जाम
शिकायत के मुताबिक, कुछ देर बाद दो काली स्कॉर्पियो से करीब 10-12 युवक पहुंचे और मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि हमलावरों ने अनमोल को धक्का देकर गिराया और सौरभ को जबरन गाड़ी में बैठाकर ले गए।
Breaking News: चलती गाड़ी में उनका गला दबाने की कोशिश का आरोप
सौरभ ने पुलिस को दिए आवेदन में आरोप लगाया कि चलती गाड़ी में उनका गला दबाने की कोशिश की गई। उनका मोबाइल फोन और करीब 20 ग्राम सोने की चेन भी छीनने का आरोप है।
Read More- कोडरमा में दिनदहाड़े चाकूबाजी के बाद बवाल-आरोपी युवक गिरफ्तार
घटना की सूचना के बाद पुलिस ने यूनिवर्सिटी के आसपास के CCTV फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों की जांच शुरू की। पुलिस ने करीब दो घंटे के भीतर सौरभ को सकुशल बरामद कर लिया था। अब मामले में पांच आरोपियों की गिरफ्तारी की गई है। पुलिस आगे की जांच कर रही है।

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.








