Jamshedpur: जमशेेदपुर जिले के बिरसानगर थाना क्षेत्र के बारीडीह स्थित विजया गार्डन फेज-7 में सोमवार सुबह टाटा स्टील के मर्चेंट मिल के पूर्व अधिकारी संदीप पाल की मौत हो गई। वह बहुमंजिला इमारत में रहते थे। सुबह करीब 5 बजे वह छत पर गए, जहां से गिरने के बाद उनकी मौत हो गई।
पिछले कुछ दिनों से मानसिक तनाव में थे संदीप पाल
घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उन्हें तत्काल टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच) ले गए। डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर बिरसानगर पुलिस भी पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेज दिया।
Read More- कोडरमा घाटी में भीषण सड़क हादसा-दो ट्रेलरों के टक्कर में चालक की मौत
मिली जानकारी के मुताबिक संदीप पाल पिछले कुछ दिनों से मानसिक तनाव में थे। करीब 15 दिन पहले वह अपनी बेटी का दाखिला मुंबई के एक कॉलेज में कराने के बाद जमशेदपुर लौटे थे। परिजनों के मुताबिक, बेटी को मुंबई में छोड़ने के बाद वह उसकी सुरक्षा और वहां के माहौल को लेकर चिंतित थे।
Read More- Breaking News: गैंगस्टर प्रिंस खान का भाई बंटी कोलकाता से गिरफ्तार, विदेश भागने के फिराक में था
पुलिस मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी
शंकर हेंब्रम ने पुलिस को बताया कि घटना के समय वह घर में सो रहे थे। जानकारी मिलने पर वह मौके पर पहुंचे। फिलहाल बिरसानगर थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस मौत के कारणों और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जानकारी जुटा रही है।
Read More- धनबाद में सिर कटी युवती हत्याकांड का खुलासा-प्रेम विवाह से नाराजगी में हत्या, चार गिरफ्तार

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.








