Breaking News: झारखंड की राजनीति से बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। आजसू पार्टी के केंद्रीय महासचिव और ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ चुके हरेलाल महतो ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता और केंद्रीय महासचिव पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने 26 सितंबर 2026 को केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो के नाम अपना त्यागपत्र भेजा।
Breaking News: आजसू पार्टी के साथ जुड़ाव सम्मान और गौरव का विषय
हरेलाल महतो ने अपने इस्तीफे में आजसू पार्टी के साथ अपने जुड़ाव को सम्मान और गौरव का विषय बताया। उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने उन्हें 2019 और 2024 के विधानसभा चुनाव में ईचागढ़ से चुनाव लड़ने का अवसर दिया। इसके अलावा अलग-अलग विधानसभा उपचुनावों में प्रभारी और सह-प्रभारी के रूप में संगठनात्मक जिम्मेदारी भी मिली।
उन्होंने पार्टी नेतृत्व, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से मिले सहयोग के लिए आभार जताते हुए कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में वह पार्टी की प्राथमिक सदस्यता और पद से इस्तीफा दे रहे हैं। साथ ही उन्होंने आजसू और उसके कार्यकर्ताओं के प्रति सम्मान कायम रहने की बात कही।
Breaking News: 2019 और 2024 में ईचागढ़ से लड़ चुके हैं विधासभा चुनाव
हरेलाल महतो 2019 में आजसू के टिकट पर ईचागढ़ से चुनाव लड़े थे। 2024 में भी वह ईचागढ़ से आजसू के प्रत्याशी रहे।
इस्तीफे के बाद ईचागढ़ और सरायकेला-खरसावां क्षेत्र की राजनीति में चर्चा तेज हो गई है। हालांकि, हरेलाल महतो के अगले राजनीतिक कदम को लेकर अभी कोई आधिकारिक घोषणा सामने नहीं आई है।

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.








