रांची: कोतवाली थाना क्षेत्र के रेडियम रोड स्थित गोपाललाल जैन की दुकान में हुई करीब 15.70 लाख रुपये की Cigaretteचोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों कुन्दन वर्मा और विजय रजक उर्फ लल्लू को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी की गई Cigarette, एक मोबाइल फोन और अन्य सामान बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की गई सिगरेट के छह बैग और तीन झोलों से सामान बरामद किया गया।
26 सितंबर की रात हुई थी चोरी
जानकारी के मुताबिक, 26 सितंबर की रात अज्ञात चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर करीब 3,000 रुपये नकद, बिना सिम कार्ड वाला एक पुराना मोबाइल फोन और लगभग 15.70 लाख रुपये मूल्य की सिगरेट चोरी कर ली थी।
दिनांक- 26/09/2026 की रात्रि में अज्ञात चोरो के द्वारा रेडियम रोड स्थित गोपीलाल जैन के दुकान से ताला तोड़कर नगद लगभग 3000/- रुपया एक पुराना फोन बिना सिम कार्ड का एवं लगभग 15.70 लाख (प्रद्रह लाख सतरह हजार रुपया) का सिगरेट की चोरी करने की घटना को अंजाम दिया गया।
काण्ड में त्वरित… pic.twitter.com/ZH1FcxOVLd— Ranchi Police (@ranchipolice) September 28, 2026
झारखंड मुख्य समाचार एवं विशेष रिपोर्टSpecial Report
मामले की जांच के दौरान पुलिस ने तकनीकी साक्ष्य और गुप्त सूचना के आधार पर दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया। पूछताछ के बाद पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी की और चोरी के सामान की बरामदगी की।
एक आरोपी का पहले से आपराधिक इतिहास
पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी कुन्दन वर्मा का पहले से आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ सुखदेवनगर थाना में चोरी, मारपीट और आर्म्स एक्ट समेत कई मामले दर्ज हैं।
मामले की जांच और बरामदगी की कार्रवाई में कोतवाली के सहायक पुलिस अधीक्षक निखिल राज, थाना प्रभारी समाज कुमार चौधरी, सुखदेवनगर थाना प्रभारी सुनील कुमार कुशवाहा समेत पुलिस पदाधिकारी और सशस्त्र बल शामिल रहे।

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis









