Ranchi: राजधानी Ranchi के टाटीसिल्वे थाना क्षेत्र स्थित चुनरी फॉल में मंगलवार को एक युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवती अपने प्रेमी के साथ फॉल घूमने पहुंची थी। घटना के बाद युवती को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतका की पहचान अनगड़ा थाना क्षेत्र के तुरूप निवासी प्रियंका कुमारी के रूप में हुई है। प्रियंका खेलगांव स्थित ओरिएंट क्राफ्ट में काम करती थी। जानकारी के अनुसार, मंगलवार को वह रफीक अंसारी के साथ चुनरी फॉल घूमने गई थी। रफीक मूल रूप से रामगढ़ जिले का रहने वाला है और पेंट-पुट्टी का काम करता है।
फॉल के पास अचानक बिगड़ी युवती की हालत
बताया जा रहा है कि दोनों चुनरी फॉल के पास समय बिता रहे थे। इसी दौरान शाम के वक्त अचानक प्रियंका की तबीयत बिगड़ गई या कोई घटना हुई, जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, युवती की मौत आखिर किन परिस्थितियों में हुई, इसकी स्पष्ट जानकारी अभी सामने नहीं आई है।
अस्पताल में डॉक्टरों ने प्रियंका को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मौत की परिस्थितियां संदिग्ध होने और मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ा होने के कारण पुलिस युवक से पूछताछ समेत अन्य बिंदुओं की जांच कर रही है।
फिलहाल पुलिस की जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही युवती की मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis












