नई दिल्ली/रांची: Jharkhand सरकार के रेजिडेंट कमिश्नर अरवा राजकमल ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित झारखंड भवन में गृह मंत्रालय के मुख्य सुरक्षा अधिकारी अनिल कुमार चतुर्वेदी से मुलाकात की। बैठक में झारखंड सरकार के अधिकारियों, कर्मचारियों और अधिकृत सरकारी वाहनों के लिए प्रवेश पास और वाहन पास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई।
बैठक के दौरान पास जारी करने, उनके नवीनीकरण और जरूरत के अनुसार पास की संख्या बढ़ाने को लेकर संबंधित प्रक्रियाओं पर विचार-विमर्श किया गया। साथ ही सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करते हुए इन प्रक्रियाओं को सुगम बनाने पर भी चर्चा हुई।
अधिकारियों-कर्मचारियों की सुविधाओं पर भी चर्चा
बैठक में दिल्ली में पदस्थापित Jharkhand सरकार के अधिकारियों और कर्मचारियों की सुविधाओं, कल्याण और कामकाज से जुड़ी जरूरतों को लेकर भी चर्चा हुई। राज्य सरकार की ओर से कहा गया कि संबंधित विभागों के साथ बेहतर समन्वय के जरिए ऐसे मामलों का समाधान करने का प्रयास किया जाएगा।
रेजिडेंट कमिश्नर अरवा राजकमल ने कहा कि प्रवेश और वाहन पास से जुड़ी प्रक्रियाओं को आसान बनाने के लिए संबंधित विभागों के साथ प्रभावी समन्वय जरूरी है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करते हुए सरकारी कामकाज के सुचारु संचालन के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है।
दिल्ली में रह रहे झारखंडवासियों के मुद्दों पर भी नजर
बैठक में नई दिल्ली में रहने वाले Jharkhand के लोगों और झारखंड भवन में केंद्र एवं राज्य सरकार के विभिन्न कार्यालयों में कार्यरत अधिकारियों-कर्मचारियों से लगातार संवाद बनाए रखने के मुद्दे पर भी चर्चा हुई।
उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं के समाधान के लिए संबंधित विभागों और अधिकारियों के साथ संपर्क एवं समन्वय बनाए रखने पर जोर दिया गया।
केंद्र और झारखंड के बीच समन्वय पर जोर
इसके अलावा केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों और विभागों तथा झारखंड सरकार के बीच अंतर-मंत्रालयी समन्वय को बेहतर बनाने पर भी चर्चा हुई। इसका उद्देश्य राज्य से जुड़े आधिकारिक मामलों का समयबद्ध और प्रभावी तरीके से निष्पादन सुनिश्चित करना है।
Jharkhand सरकार के अनुसार, दिल्ली में राज्य के अधिकारियों और कर्मचारियों से जुड़े कार्यों को सुगम बनाने तथा केंद्र और राज्य के बीच प्रशासनिक समन्वय को मजबूत करने की दिशा में ऐसे संवाद आगे भी जारी रहेंगे।

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis











