Ranchi: Jharkhand Highcourt के आदेश और गृह विभाग के निर्देश के बाद Jharkhand Police के 1,859 हवलदारों की औपबंधिक राज्य वरीयता सूची जारी कर दी गई है। झारखंड सशस्त्र पुलिस (JAP) संवर्ग के हवलदार कोटि के जवानों की यह सूची DIG JAP की ओर से जारी की गई है।
यह वरीयता सूची Jharkhand Highcourt में दायर WP.(S) No. 3331/2023 और Cont(Civil) 775/2025 में पारित न्यायादेश के अनुपालन में तैयार की गई है। सूची जारी होने के बाद संबंधित जवानों की सेवा वरीयता तय करने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा।
आउट ऑफ टर्न प्रमोशन वालों की वरीयता कैसे तय होगी?
जारी आदेश के अनुसार, आउट ऑफ टर्न प्रमोशन पाने वाले पुलिसकर्मियों और पदाधिकारियों की वरीयता का निर्धारण प्रोन्नति के बाद पद ग्रहण करने की तिथि के आधार पर किया जाएगा। यानी वरिष्ठता तय करने में प्रमोशन के बाद पदभार ग्रहण करने की तारीख को आधार माना जाएगा।
वहीं, यदि किसी हवलदार का नाम औपबंधिक वरीयता सूची में छूट गया है, तो संबंधित जवान से साक्ष्य और मंतव्य के साथ अभ्यावेदन प्राप्त कर उसे अविलंब पुलिस मुख्यालय भेजने का निर्देश दिया गया है।
सेवानिवृत्ति या मृत्यु की स्थिति में भी देनी होगी सूचना
आदेश में यह भी कहा गया है कि यदि List में शामिल किसी जवान की सेवानिवृत्ति, मृत्यु, सेवा-त्याग या अन्य किसी प्रकार की त्रुटि सामने आती है, तो इसकी सूचना तत्काल संबंधित स्तर पर देने को कहा गया है।
अब औपबंधिक सूची पर प्राप्त होने वाले अभ्यावेदनों और आपत्तियों के आधार पर आवश्यक जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis












