Ranchi: दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 के सफल संचालन और श्रद्धालुओं की सहायता को लेकर 11 अक्टूबर को युवा सुरक्षा वाहिनी की बैठक हुई। अध्यक्ष ओम वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में पूजा के दौरान सुरक्षा, सेवा और व्यवस्थाओं से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई।
बैठक में निर्णय लिया गया कि युवा सुरक्षा वाहिनी जिला प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर काम करेगी। इसके लिए पूजा पंडालों के आयोजकों के साथ भी संपर्क स्थापित किया जाएगा, ताकि श्रद्धालुओं को दर्शन के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो।
करीब 200 वॉलंटियर दुर्गा पूजा के दौरान सेवा कार्यों में लगाए जाएंगे
वाहिनी की ओर से करीब 200 वॉलंटियर जिला प्रशासन के सहयोग से दुर्गा पूजा के दौरान सेवा कार्यों में लगाए जाएंगे। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए फिरायला चौक में सहायता शिविर स्थापित किया जाएगा। यहां मेडिकल कैंप के साथ खोया-पाया कार्ड वितरण की व्यवस्था भी की जाएगी। इसका उद्देश्य जरूरत के समय श्रद्धालुओं को सहायता उपलब्ध कराना और बिछड़े लोगों को खोजने में मदद करना है।
बैठक का संचालन विक्की वर्मा और सागर वर्मा ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन सुमित लोहरा और अमित ने दिया।
इस मौके पर संजय वर्मा, अजीत, ऋतुराज शाहदेव, शिवम, सागर लहरी, रिक्की, प्रतीक, हर्ष, अमन साहू, सक्षम झा, राजेश सिंह, रोशन नायक, रोहन, शुभम समेत अन्य सदस्य उपस्थित थे। वाहिनी ने पूजा के दौरान प्रशासन के साथ मिलकर सेवा कार्य करने पर जोर दिया।

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.








