रविवार, नवम्बर 29, 2026
Khabar Mantra
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
    • चतरा Chatra
    • चाईबासा Chaibasa
    • गोड्डा Godda
    • खूंटी Khunti
    • लातेहार Latehar
    • पाकुड़ Pakur
    • रामगढ़ Ramgarh
    • साहिबगंज Sahibganj
    • सरायकेला खरसावां Seraikela Kharsawan
  • क्राइम
  • देश
    • बिहार
  • धर्म-अध्याय
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
    • मनोरंजन Entertainment
  • खबर हटके
  • टेक्नोलॉजी
  • हमारे बारे में
Khabar Mantra

मेरठ ब्लू ड्रम हत्याकांड: मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, सौरभ राजपूत की हत्या में कोर्ट का बड़ा फैसला

पति सौरभ राजपूत की हत्या के मामले में दोनों दोषी करार दिए गए थे; कोर्ट ने 20 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया, 22 गवाहों और कई अहम सबूतों पर टिका था अभियोजन पक्ष का मामला

अक्टूबर 14, 2026
in Breaking News, देश National News
A A
Muskan and Sahil sentenced to death; court's major verdict in Saurabh Rajput murder case.

Muskan and Sahil sentenced to death; court's major verdict in Saurabh Rajput murder case.

Share on FacebookShare on Twitter
WhatsApp चैनल से जुड़ें ताजा समाचार सीधे WhatsApp पर पाएं
जॉइन करें
Google News पर खबर मन्त्र को फॉलो करेंझारखंड की हर ब्रेकिंग खबर के लिए स्टार दबाएं
फॉलो करें
यह खबर सुनेंऑडियो
समय: ~6 मिनट•हिंदी बुलेटिन

मेरठ: चर्चित ब्लू ड्रम हत्याकांड में मेरठ की अदालत ने बुधवार को बड़ा फैसला सुनाते हुए मुस्कान रस्तोगी और उसके प्रेमी साहिल शुक्ला को फांसी की सजा सुनाई। दोनों को मुस्कान के पति सौरभ राजपूत की हत्या का दोषी पाया गया था। अदालत ने दोनों पर 20-20 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया।

Table of Contents

Toggle
  • 3 मार्च 2025 को हुई थी हत्या
  • इन सबूतों को माना गया अहम
  • बचाव पक्ष ने कम सजा की मांग की थी

सजा सुनाए जाने से पहले मुस्कान और साहिल को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अदालत से जोड़ा गया। जज अरविंद कुमार मिश्रा ने दोनों से सजा को लेकर उनका पक्ष जाना। मुस्कान से जब पूछा गया कि वह क्या सजा चाहती है, तो उसने अपनी बेटियों का ख्याल रखने की बात कही। इसके बाद वह चुप हो गई। साहिल ने सवाल का कोई जवाब नहीं दिया।

📌 यह भी पढ़ें:
  • Breaking News: बजरा देवकमल हॉस्पिटल के पास हुए एक्सीडेंट में बाइक सवार दो युवकों की मौत
  • 2050 तक झारखंड को देश के अग्रणी राज्यों में शामिल करने का लक्ष्य, महिलाओं को रोजगार और युवाओं को हुनरमंद बनाने पर जोर-CM हेमंत सोरेन
  • झारखंड स्थापना दिवस पर पुलिस अधिकारियों और जवानों का सम्मान, नरेंद्र कुमार सिंह और राकेश रंजन को मिला मुख्यमंत्री पदक
विज्ञापन / ADVERTISEMENT खबर मन्त्र

3 मार्च 2025 को हुई थी हत्या

सौरभ राजपूत की हत्या 3 मार्च 2025 को हुई थी। अभियोजन के अनुसार, हत्या के बाद शव के टुकड़े कर उसे नीले ड्रम में छिपाया गया था। यह मामला सामने आने के बाद पूरे देश में चर्चा का विषय बन गया था।

30 सितंबर 2026 को मेरठ जिला अदालत ने मुस्कान और साहिल को हत्या का दोषी करार दिया था। करीब 13 महीने चले ट्रायल के दौरान 126 सुनवाइयां हुईं और अभियोजन पक्ष ने 22 गवाह पेश किए।

ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स
Top Updates
ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स

इन सबूतों को माना गया अहम

अभियोजन पक्ष ने मामले में प्रत्यक्षदर्शी के बयान के साथ तकनीकी और भौतिक साक्ष्यों पर भरोसा किया। इनमें हत्या की रात साहिल को सौरभ के घर जाते देखने वाले गवाह का बयान, आरोपियों की निशानदेही पर हथियारों की बरामदगी, हथियारों पर मिले मानव रक्त के साक्ष्य, कॉल डिटेल और सोशल मीडिया चैट शामिल थे।

इसके अलावा सौरभ के दोस्त संजीव पाल से संबंधित कॉल डिटेल, सौरभ की मां की कॉल डिटेल, होटल के सीसीटीवी फुटेज और होटल कर्मचारियों के बयान भी अभियोजन के साक्ष्यों में शामिल रहे। अदालत के सामने 22 गवाहों की गवाही हुई।

बचाव पक्ष ने कम सजा की मांग की थी

सजा पर बहस के दौरान बचाव पक्ष की ओर से मुस्कान की दो बेटियों और बुजुर्ग माता-पिता का हवाला देते हुए कम सजा देने की मांग की गई थी। वहीं अभियोजन पक्ष ने मामले की गंभीरता को देखते हुए दोनों के लिए मृत्युदंड की मांग की थी।

खबर मन्त्र विशेष वीडियो रिपोर्ट
Exclusive Report
खबर मन्त्र विशेष वीडियो रिपोर्ट

मुस्कान के माता-पिता ने भी बुधवार को पुलिस के माध्यम से अदालत को एक पत्र सौंपा। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, पत्र में उन्होंने बेटी से संबंध नहीं रखने और उसे फांसी की सजा दिए जाने की बात कही है।

अदालत के फैसले के बाद दोनों दोषियों के फूट-फूटकर रोने की बात भी सामने आई है। इस फैसले के साथ चर्चित ब्लू ड्रम हत्याकांड में ट्रायल कोर्ट की कार्यवाही का महत्वपूर्ण चरण पूरा हो गया है।

 

 

 

 

 

खबर मन्त्र एक्सक्लूसिव पड़ताल एवं विश्लेषण
Exclusive

 

WhatsApp Image 2026 08 21 at 2.16.13 PM
VIKASH KR

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra

विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।

5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।

वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis

झारखंड मुख्य समाचार एवं विश्लेषण
Special Coverage
झारखंड मुख्य समाचार एवं विश्लेषण

Related Posts

रांची के पंडरा ओपी क्षेत्र स्थित देवकमल हॉस्पिटल के पास सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त बाइक और घटनास्थल की तस्वीर
Breaking News

Breaking News: बजरा देवकमल हॉस्पिटल के पास हुए एक्सीडेंट में बाइक सवार दो युवकों की मौत

नवम्बर 29, 2026
2050 तक झारखंड को देश के अग्रणी राज्यों में शामिल करने का लक्ष्य, महिलाओं को रोजगार और युवाओं को हुनरमंद बनाने पर जोर-CM हेमंत सोरेन
Breaking News

2050 तक झारखंड को देश के अग्रणी राज्यों में शामिल करने का लक्ष्य, महिलाओं को रोजगार और युवाओं को हुनरमंद बनाने पर जोर-CM हेमंत सोरेन

नवम्बर 28, 2026
झारखंड स्थापना दिवस पर पुलिस अधिकारियों और जवानों का सम्मान, नरेंद्र कुमार सिंह और राकेश रंजन को मिला मुख्यमंत्री पदक
झारखंड Jharkhand News

झारखंड स्थापना दिवस पर पुलिस अधिकारियों और जवानों का सम्मान, नरेंद्र कुमार सिंह और राकेश रंजन को मिला मुख्यमंत्री पदक

नवम्बर 28, 2026
Next Post
New twist in the Jantar Mantar controversy: CJP's Saurav and Ashutosh sent to jail for 5 days; Deepak faces protest at the airport.

जंतर-मंतर विवाद में नया मोड़: CJP के सौरव-आशुतोष 5 दिन जेल में, दीपके का एयरपोर्ट पर विरोध

त्योहारों से पहले बिजली विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, JBVNL के 5 अधिकारियों का तबादला

त्योहारों से पहले बिजली विभाग में बड़ा फेरबदल, JBVNL के 5 अधिकारियों का तबादला

रांची के पंडरा ओपी क्षेत्र स्थित देवकमल हॉस्पिटल के पास सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त बाइक और घटनास्थल की तस्वीर

Breaking News: बजरा देवकमल हॉस्पिटल के पास हुए एक्सीडेंट में बाइक सवार दो युवकों की मौत

नवम्बर 29, 2026

झारखंड में बढ़ेगी ठंड या मिलेगी राहत? 29 नवंबर से अगले 5 दिनों का मौसम अपडेट

रविवार का राशिफल 29 नवंबर 2026: ब्रह्म योग से किन राशियों को होगा लाभ? जानें भविष्यफल

अभिषेक भारती की रिहाई की मांग को लेकर लोकभवन के सामने भाजयुमो का प्रदर्शन, भूषण बाड़ा पर कार्रवाई की मांग

रांची के मोरहाबादी वेंडिंग जोन में 43 दुकानों का आवंटन होगा रद्द!

झारखंड स्थापना दिवस प्रदर्शनी में आकर्षण का केंद्र बना RIMS-2 का 3D मॉडल, आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं की दिखी परिकल्पना

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • Home
  • Privacy Policy
  • हमारे बारे में (About Us)
  • Corrections Policy
  • दृष्टिकोण एवं विजन (Vision & Mission)
  • Editorial Policy
  • Terms of Service (नियम और शर्तें)
  • संपर्क सूत्र (Contact Us) | खबर मन्त्र
  • Sitemap

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
व्हाट्सएप शेयर ग्रुप से जुड़ें
✕
अगला लेख
✕

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
    • चतरा Chatra
    • चाईबासा Chaibasa
    • गोड्डा Godda
    • खूंटी Khunti
    • लातेहार Latehar
    • पाकुड़ Pakur
    • रामगढ़ Ramgarh
    • साहिबगंज Sahibganj
    • सरायकेला खरसावां Seraikela Kharsawan
  • क्राइम
  • देश
    • बिहार
  • धर्म-अध्याय
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
    • मनोरंजन Entertainment
  • खबर हटके
  • टेक्नोलॉजी
  • हमारे बारे में

© 2025 Khabar Mantra

📍

अपना शहर / जिला चुनें

झारखंड व बिहार के प्रमुख जिलों की ताजा खबरें

🌟 रांची (Ranchi) राजधानी 🌟 धनबाद (Dhanbad) कोयलांचल 🌟 जमशेदपुर (Tata) इस्पात नगरी बोकारो (Bokaro) पलामू (Palamu) हजारीबाग (Hazaribagh) गिरिडीह (Giridih) देवघर (Deoghar) कोडरमा (Koderma) दुमका (Dumka) रामगढ़ (Ramgarh) गढ़वा (Garhwa) गुमला (Gumla) चाईबासा (Chaibasa) चतरा (Chatra) लोहरदगा (Lohardaga) सिमडेगा (Simdega) जामताड़ा (Jamtara) खूंटी (Khunti) लातेहार (Latehar) साहिबगंज (Sahibganj) पाकुड़ (Pakur) गोड्डा (Godda) सरायकेला (Seraikela) 🚩 बिहार (Bihar News) 🏹 पूरा झारखंड (All)
होम आप का शहर K जॉब्स Shorts