Ranchi: झारखंड राज्य स्थापना दिवस समारोह 2026 के अवसर पर राज्य सरकार ने पुलिस विभाग के अधिकारियों और जवानों को उनकी वीरता, कर्तव्यनिष्ठा और सराहनीय सेवाओं के लिए सम्मानित किया। समारोह में मुख्यमंत्री ने पुलिसकर्मियों को पदक प्रदान कर उनके योगदान की सराहना की।
इस अवसर पर पुलिस महानिरीक्षक (अभियान) नरेंद्र कुमार सिंह और रांची के वरीय पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन समेत कई पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों को वीरता के लिए झारखंड मुख्यमंत्री पदक से सम्मानित किया गया।
मुख्यमंत्री ने पुलिसकर्मियों के कार्यो की सराहना की
वहीं, उत्कृष्ट कार्य और सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस विभाग के अधिकारियों एवं कर्मियों को झारखंड पुलिस पदक प्रदान किया गया।
सम्मानित होने वालों की सूची में नरेंद्र कुमार सिंह, राकेश रंजन, नीरज कुमार, प्रकाश सोय, राजीव कुमार भगत, दिव्य प्रकाश, समाज कुमार चौधरी, प्रकाश कुमार यादव, सुभाष चंद्र लकड़ा, सोनू कुमार साहू, शंकर प्रसाद कुशवाहा, राज बल्लव कुमार और शिव लाल गुप्ता के नाम शामिल हैं।
मुख्यमंत्री ने पुलिसकर्मियों के साहस, समर्पण और आम लोगों की सुरक्षा के प्रति उनकी जिम्मेदारी की सराहना की। उन्होंने इस सम्मान के जरिए पुलिस बल के मनोबल और उत्साह को बढ़ाने का संदेश दिया।
जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभुकों को मिली परिसंपत्तियां
सम्मान समारोह के बाद राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभुकों के बीच परिसंपत्ति वितरण कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इसके तहत पात्र लाभुकों को सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने की पहल की गई।
स्थापना दिवस के मौके पर आयोजित इस कार्यक्रम में पुलिसकर्मियों का सम्मान और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ वितरण राज्य के विकास और जनसेवा से जुड़े प्रयासों को सामने लाया।

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.







