पटना: BIT Patna में शनिवार को संस्थान की सांस्कृतिक समिति ‘प्रातिबिम्ब’ की ओर से वार्षिक सांस्कृतिक महोत्सव ‘झलक 2026’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने संगीत, नृत्य, कविता, शायरी और नाटक के जरिए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। छठ गीतों की प्रस्तुति ने बिहार की लोक-संस्कृति की झलक पेश की।
कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर संस्थान के निदेशक डॉ. डी.के. मल्लिक, प्रातिबिम्ब की फैकल्टी इंचार्ज डॉ. शील शालिनी, मेंटर डॉ. प्रेमलता सिंह और डॉ. नैयर इकबाल समेत कई पदाधिकारी एवं शिक्षक मौजूद रहे।
उद्घाटन सत्र के दौरान प्रातिबिम्ब की वार्षिक पत्रिका का विमोचन भी किया गया। इसके बाद डॉ. शील शालिनी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा केवल अकादमिक उपलब्धियों तक सीमित नहीं है। कला, संस्कृति, साहित्य और रचनात्मक गतिविधियां भी विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
छठ गीतों से लेकर नृत्य और नाटक तक की प्रस्तुति
सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत भगवान गणेश की वंदना से हुई। इसके बाद विद्यार्थियों ने एकल गायन, समूह संगीत, शास्त्रीय नृत्य और समूह नृत्य की प्रस्तुतियां दीं। छठ गीतों के माध्यम से बिहार की लोक परंपरा और सांस्कृतिक विरासत को मंच पर प्रदर्शित किया गया।
कार्यक्रम में कविता-पाठ, शायरी और हास्य नाटिका भी आकर्षण का केंद्र रहे। इसके अलावा महोत्सव के दौरान थीम रिवील कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें प्रथम वर्ष से लेकर वरिष्ठ कक्षाओं तक के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।
विद्यार्थियों को मिला प्रतिभा दिखाने का मंच
‘झलक 2026’ के जरिए विद्यार्थियों को अपनी रचनात्मकता और प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिला। आयोजन का उद्देश्य पढ़ाई के साथ कला, संस्कृति और साहित्यिक गतिविधियों में विद्यार्थियों की भागीदारी को बढ़ावा देना रहा।
महोत्सव में संस्थान के शिक्षकों, पदाधिकारियों और विद्यार्थियों की भागीदारी रही। विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ कार्यक्रम का पहला दिन संपन्न हुआ।

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis








