Koderma: कोडरमा जिले के झुमरीतिलैया के व्यस्त झंडा चौक पर रविवार देर रात दो बाइकों के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद चौक पर अफरा-तफरी मच गई और घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई।
दोनों चालक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल
जानकारी के अनुसार, दोनों बाइकें झंडा चौक के पास आमने-सामने टकरा गईं। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों चालक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद आसपास के लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों की मदद की और उन्हें इलाज के लिए निजी अस्पताल पहुंचाया।
घायलों की पहचान भादोडीह निवासी साजिद खान और गुड्डू खान के रूप में हुई है। दोनों का फिलहाल निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
कुछ देर तक चौक पर लोगों की भीड़ लगी रही
घटना के बाद कुछ देर तक चौक पर लोगों की भीड़ लगी रही। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को समय पर अस्पताल पहुंचाया गया। हालांकि, दुर्घटना किन परिस्थितियों में हुई और दोनों बाइक किस दिशा से आ रही थीं, इसकी विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









