Hazaribagh: हजारीबाग जिला पुलिस बल में तैनात जवान की गुरुवार को गिरिडीह में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान आनंद कुमार के रुप में हुई है। वह छुट्टी लेकर अपने घर आए हुए थे। उनकी मौत की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया है।
गिरिडीह पुलिस के कई जवान उनके गांव पहुंचे
आनंद कुमार गिरिडीह जिले के बेंगाबाद थाना क्षेत्र के बैरगी गांव के रहने वाले थे। उनकी मौत की खबर मिलते ही पुलिस महकमे में भी हलचल हुई। सूचना मिलने पर गिरिडीह पुलिस के कई जवान उनके गांव पहुंचे। बेंगाबाद थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की।
Read More- Breaking News: 18 नवंबर को झारखंड कैबिनेट की अहम बैठक, इन प्रस्तावों पर लगेगी मुहर
ब्लड प्रेशर बढ़ने से मौत की आशंका
आनंद कुमार के बड़े भाई के मुताबिक, गुरुवार सुबह उनका ब्लड प्रेशर अचानक काफी बढ़ गया था। उन्होंने इसे ही मौत की वजह बताया है। वहीं, इलाके में यह चर्चा भी है कि जवान ने जहरीला पदार्थ खाया था। हालांकि, पुलिस ने इस बात की पुष्टि नहीं की है।
Read More- मंईयां सम्मान योजना के पैसे से पति ने खरीद लिया स्मार्टफोन-पत्नी ने दे दी जान!
फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









