Breaking News: आदिवासी नेत्री निशा भगत के निधन मामले में प्राथमिकी में नामजद ज्योत्सना केरकेट्टा ने आज मीडिया के सामने आकर अपना पक्ष रखा। उन्होंने निशा भगत के निधन को समाज के लिए बड़ी क्षति बताया और कहा कि दोनों के बीच वैचारिक मतभेद जरूर थे, लेकिन कोई व्यक्तिगत दुश्मनी नहीं थी। ज्योत्सना ने आरोप लगाया कि निशा भगत के पिता को बहला-फुसलाकर इस मामले में उनका नाम शामिल कराया जा रहा है।
Breaking News: विचारधारा अलग थी, लेकिन कोई व्यक्तिगत दुश्मनी नहीं थी
ज्योत्सना केरकेट्टा ने कहा कि कुड़मी आंदोलन के दौरान उन्होंने मुखर होकर अपनी आवाज उठाई थी, लेकिन उनकी और निशा भगत की विचारधारा अलग थी। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि सोशल मीडिया पर कई नेताओं के बीच विवादित बयानबाजी होती रहती है। क्या इसका मतलब यह है कि अगर भविष्य में उनमें से किसी के साथ कोई घटना हो जाए तो दूसरे व्यक्ति को उसका जिम्मेदार ठहरा दिया जाए? आपसी मतभेद को व्यक्तिगत दुश्मनी नहीं माना जाना चाहिए।
उन्होंने आगे कहा कि निशा भगत डरने वाली महिला नहीं थीं। सोशल मीडिया पर जिस तरह की बयानबाजी होती थी, उससे वह कभी पीछे नहीं हटती थीं। ज्योत्सना ने आरोप लगाया कि निशा भगत को पहले इस्तेमाल किया गया और बाद में उनसे दूरी बना ली गई।
Read More- मंईयां सम्मान योजना के पैसे से पति ने खरीद लिया स्मार्टफोन-पत्नी ने दे दी जान!
Breaking News: भाजपा और आरएसएस के लोग मामले पर राजनीति कर रहे हैं
उन्होंने यह भी दावा किया कि निशा भगत जब निशा उरांव के संपर्क में आईं, उसके बाद समाज के कई लोगों ने उनसे दूरी बना ली थी। ज्योत्सना के मुताबिक, निशा भगत के अकेले पड़ जाने की स्थिति भी उनके निधन के पीछे एक बड़ी वजह हो सकती है।
ज्योत्सना केरकेट्टा ने इस पूरे मामले में भाजपा और आरएसएस पर भी गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि निशा भगत के निधन के बाद अब भाजपा और आरएसएस के लोग सामने आ रहे हैं और इस मुद्दे पर राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि आदिवासी महिला नेतृत्व को कमजोर करने की कोशिश की जा रही थी और जो लोग कल राजभवन में ज्ञापन देने पहुंचे थे, वे आज इस मामले में राजनीति कर रहे हैं।
Read More- कोडरमा में नकली घी बनाने के ठिकाने पर छापा, डालडा और गाय के टैग वाले डिब्बे बरामद
सीबीआई जांच समर्थन करती हूं, जहां बुलाएंगे पहुंच जाउंगी
वहीं, ज्योत्सना ने मामले की सीबीआई जांच का समर्थन करते हुए कहा कि वह जांच के साथ खड़ी हैं। जांच एजेंसी उन्हें जहां बुलाएगी, वह वहां जाने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि वह इस मामले में अपनी लड़ाई लड़ने से पीछे नहीं हटेंगी।
फिलहाल, निशा भगत के निधन को लेकर दर्ज FIR और ज्योत्सना केरकेट्टा के इन आरोपों के बाद मामला और गरमा गया है।

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.








