Breaking News: राजधानी रांची से बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा पर एक नाबालिग आदिवासी बच्ची के साथ कथित दुष्कर्म का गंभीर आरोप लगा है। आरोप के मुताबिक, घटना रांची स्थित विधायक आवास में हुई। मामले को लेकर पीड़िता धुर्वा थाना पहुंची, जहां केंद्रीय सरना समिति के सदस्य भी उसके साथ मौजूद रहे। पीड़िता के बयान पर थाने में मामला दर्ज आवेदन दर्ज कराया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, धुर्वा थाना में हटिया डीएसपी और विधानसभा थाना प्रभारी भी मौजूद थे। पीड़िता का बयान दर्ज हो चुका है। पुलिस की ओर से मामले में पॉक्सो (POCSO) एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया की बात कही गई है।
Read More- मंईयां सम्मान योजना के पैसे से पति ने खरीद लिया स्मार्टफोन-पत्नी ने दे दी जान!
Breaking News: केंद्रीय सरना समिति ने पीड़िता को दिया समर्थन
बताया गया कि इस मामले में एफआईआर दर्ज कराने के लिए ऑनलाइन आवेदन भी किया गया है। पुलिस की ओर से बताया गया कि प्राथमिकी दर्ज होने के 24 घंटे के भीतर आगे की कार्रवाई शुरू की जाएगी।
Read More- कोडरमा में नकली घी बनाने के ठिकाने पर छापा, डालडा और गाय के टैग वाले डिब्बे बरामद
केंद्रीय सरना समिति ने पीड़िता को समर्थन दिया है और उसके साथ थाना पहुंची है। फिलहाल मामले में पुलिस की जांच और पीड़िता का आधिकारिक बयान अहम होगा।
Read More- Breaking News: निशा भगत मौत मामले में ज्योत्सना केरकेट्टा ने तोड़ी चुप्पी, कर दिया बड़ा खुलासा!
मामले में विधायक भूषण बाड़ा का पक्ष और पुलिस की विस्तृत आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने आना बाकी है। आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि भी नहीं हुई है।

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.







