Ranchi: झारखंड में बॉक्सिंग को नई पहचान देने की दिशा में राज्यस्तरीय चयन ट्रायल का आयोजन किया गया। बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में गठित झारखंड बॉक्सिंग एसोसिएशन की एडहॉक कमेटी के मार्गदर्शन में 22 नवंबर 2026 को रांची के खेलगांव स्थित बॉक्सिंग हॉल, मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में एलीट पुरुष एवं महिला टीम के लिए खिलाड़ियों का चयन किया गया।
प्रदर्शन का मूल्यांकन करने के बाद 12 बॉक्सरों का चयन
ट्रायल में राज्य के विभिन्न जिलों से पहुंचे बॉक्सरों ने अपनी प्रतिभा और तकनीकी कौशल का प्रदर्शन किया। चयन प्रक्रिया बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के तकनीकी पदाधिकारियों की देखरेख में संपन्न हुई। खिलाड़ियों के प्रदर्शन का मूल्यांकन करने के बाद 12 बॉक्सरों का चयन किया गया। इनमें पुरुष वर्ग के आठ और महिला वर्ग की चार खिलाड़ी शामिल हैं।
एडहॉक कमेटी के चेयरमैन नरेंद्र निर्मान, सदस्य स्मिता कुमारी और कन्वेनर राजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में चयन प्रक्रिया पूरी हुई।
राज्य के प्रतिभाशाली मुक्केबाजों को बेहतर मंच उपलब्ध कराना लक्ष्य
पुरुष वर्ग में लोहरदगा के कुनाल बैठा, पूर्वी सिंहभूम के विजय जोरा, आयुष लकड़ा और शुभम नमाता, रांची के अक्षत राय, हर्ष कुमार झा और वैभव मुंडा तथा पश्चिमी सिंहभूम के मंजेश प्रधान को जगह मिली है।
महिला वर्ग में पूर्वी सिंहभूम की अन्नू पांडेय, रामगढ़ की आयशा सिद्दीकी और फाल्गुनी पांडेय तथा रांची की कोमल केरकेट्टा चयनित हुई हैं।
एडहॉक कमेटी के कन्वेनर राजेश कुमार सिंह ने इसकी जानकारी दी। चयनित खिलाड़ी आगामी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे। कमेटी का लक्ष्य राज्य के प्रतिभाशाली मुक्केबाजों को बेहतर मंच उपलब्ध कराना और मजबूत टीम तैयार करना है।
क्र. सं. – वर्ग – वजन वर्ग – खिलाड़ी का नाम – जिला
1. Elite Men – 47-50 किग्रा – कुनाल बैठा – लोहरदगा
2. Elite Men – 50-55 किग्रा – विजय जोरा – पूर्वी सिंहभूम
3. Elite Men – 55-60 किग्रा – अक्षत राय – रांची
4. Elite Men – 60-65 किग्रा – आयुष लकड़ा – पूर्वी सिंहभूम
5. Elite Men – 65-70 किग्रा – शुभम नमाता – पूर्वी सिंहभूम
6. Elite Men – 70-75 किग्रा – हर्ष कुमार झा – रांची
7. Elite Men – 75-80 किग्रा – मंजेश प्रधान – पश्चिमी सिंहभूम
8. Elite Men – 80-85 किग्रा – वैभव मुंडा – रांची
9. Elite Women – 45-48 किग्रा – अन्नू पांडेय – पूर्वी सिंहभूम
10. Elite Women – 48-51 किग्रा – आयशा सिद्दीकी – रामगढ़
11. Elite Women – 54-57 किग्रा – फाल्गुनी पांडेय – रामगढ़
12. Elite Women – 70-75 किग्रा – कोमल केरकेट्टा – रांची

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.







