KhabarMantra: पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पूरा देश और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गुस्से में है. इस हमले के खिलाफ बड़ी करवाई करते प्रधानमंत्री ने कई बड़े फैसले सुनाये जिसमे से एक ये , पाकिस्तानी वीज़ा रद्द करना था , इसके मुताबिक हिंदुस्तान में रह रहे सभी पाकिस्तानी नागरिको को 48 घंटे में भारत छोड़ने का आदेश दिया. ये आदेश जारी होते ही हिंदुस्तान में रह रहे पाकिस्तानियों में हलचल मच गा. पूरे देश में कही कही पाकिस्तानी कई कारणों के वजह से रह रहे थे. वही झारखण्ड में भी 10 पाकिस्तानी नागरिक के रहने की जानकारी मिली है. इनमे रांची के हिन्दपीढ़ी में एक और डोरंडा में रहने वाले तीन नाबालिग भी शामिल है.
Read More: पहलगाम आतंकी हमले से बचके आये शख्स ने कहा, ”दोबारा वहां पैर नहीं रखूँगा”
सरकार की तय कर रही है ये लोग कब और कैसे वापिस पाकिस्तान जायेंगे. जानकारी के अनुसार इनमे से सात के पास लॉन्ग टर्म वीज़ा है , और तीन नाबालिग बच्चे डोरंडा में अपने ननिहाल रहने आये है.
विदेशी नागरिको के मामले में तहकीकात कर रही पुलिस ने कहा की केंद्रीय गृह मंत्रालय से निर्देश आये है की जो लॉन्ग टर्म वीज़ा पे है उन्हें फ़िलहाल नही भेजा जायेगा. झारखण्ड में धनबाद, रांची , जमशेदपुर और हजारीबाग में ये ये 10 पाकिस्तानी नागरिक रह रहे थे.










