अगर आप जम्मू-कश्मीर जाने की योजना बना रहें तो यह खबर आपके लिए है:-
KhabarMantra: कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के बाद भारत सरकार एक्शन मोड में है. हमले के बाद से ही पूरे कश्मीर में सुरक्षा बलों द्वारा सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है. इसी क्रम में कश्मीर घाटी की स्थिति को देखते हुए उमर अब्दुल्ला की सरकार ने 48 पर्यटन स्थलों को अस्थायी रुप से बंद करने का निर्णय लिया है.
सरकारी अधिकारियों ने बताया कि आतंकवाद विरोधी सर्च ऑपरेशन से प्रभावित और संवेदनशील इलाकों में स्थित पर्यटक स्थलों को अस्थायी रुप से बंद किया गया है, सुरक्षाबलों के सर्च अभियान में कोई बाधा ना पड़े.
Read More: बाबा केदार की डोली रवाना, 2 मई को खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट – जानिए यात्रा से जुड़ी खास बातें
बांदीपोरा की गुरेज घाटी, बडगाम के यूसमार्ग, दूधपथरी, कुलगाम का अहरबल और कौसरनाग, कुपवाड़ा, बारामूला, पुलवामा, अनंतनाग, गांदरबल और श्रीनगर के कई प्रमुख पर्यटन स्थल और रिसॉर्ट्स को फिलहाल के लिए बंद किया गया है. वहीं, श्रीनगर में जामिया मस्जिद, बादामवारी, अस्तानमार्ग पैराग्लाइडिंग पॉइंट और दाचीगाम के हिस्से भी बंद किए गए है.
बता दें हमले के बाद से भारतीय सेना सर्तक रुप से जगह-जगह सर्च ऑपरेशन चला रही है. पिछले दिनों सेना के जवानों ने कुछ आतंकियों के घरों को जमींदोज कर दिया था. वहीं, प्रशासन ने पर्यटकों से अपील की है कि वे स्थिति सामान्य होने तक घाटी के संवेदनशील इलाकों की यात्रा से बचें और आधिकारिक निर्देशों का पालन करें.
वरिष्ठ पत्रकार एवं राजनीतिक विश्लेषक। झारखंड, बिहार और राष्ट्रीय राजनीति, शिक्षा, प्रशासनिक मामलों और विकास नीतियों पर 10+ वर्षों का जमीनी पत्रकारिता अनुभव। निष्पक्ष और प्रमाणिक समाचार रिपोर्टिंग के लिए समर्पित।






