अजय देवगन और रितेश देशमुख की जबरदस्त क्राइम थ्रिलर ‘रेड 2′ बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है. राज कुमार गुप्ता के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने दर्शकों के साथ-साथ क्रिटिक्स का भी दिल जीत लिया है. रिलीज के पहले ही दिन फिल्म ने भारत में 19.25 करोड़ रुपये की दमदार ओपनिंग दर्ज की. महाराष्ट्र दिवस और मजदूर दिवस की छुट्टियों ने कलेक्शन को और बढ़ावा दिया.
‘Raid 2’ ने अब तक कितनी कमाई की?
रिलीज के शुरुआती तीन दिनों में ‘रेड 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की है:
- पहले दिन: ₹19.25 करोड़
- दूसरे दिन: ₹12.15 करोड़
- तीसरे दिन (शनिवार): ₹18 करोड़
इस तरह फिल्म का कुल कलेक्शन अब तक ₹49.25 करोड़ तक पहुंच गया है, और यह जल्द ही 50 करोड़ क्लब में शामिल हो जाएगी. वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने ₹40 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है.
किन फिल्मों को पछाड़ा?
‘रेड 2’ ने कई बड़ी फिल्मों के पहले वीकेंड कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है, जिनमें शामिल हैं:
- आज़ाद (₹4.05 करोड़)
- मैदान (₹19.55 करोड़)
- दृश्यम (₹23.05 करोड़)
- बोल बच्चन (₹43.10 करोड़)
- सिंघम (₹30.98 करोड़)
- रेड (पहली फिल्म – ₹41.01 करोड़)
- गोलमाल 3 (₹33.58 करोड़)
- यहां तक कि 3 इडियट्स और बाजीराव मस्तानी को भी इसने पछाड़ दिया है.
फिल्म की कहानी और स्टारकास्ट
‘Raid 2’ में अजय देवगन एक बार फिर आईआरएस अफसर अमय पटनायक की भूमिका में नजर आ रहे हैं, वहीं, रितेश देशमुख ने भ्रष्ट राजनेता दादा मनोहर भाई का किरदार निभाया है . फिल्म में वाणी कपूर, सौरभ शुक्ला और रजत कपूर जैसे कलाकारों ने भी शानदार अभिनय से दर्शकों को बांधे रखा है. कहानी की मजबूती, दमदार डायलॉग्स और थ्रिलर एलिमेंट्स के चलते ‘Raid 2’ को दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है.











