KhabarMantra: हरियाणा के सिरसा में भारत के एयर डिफेन्स सिस्टम ने पाकिस्तान का एक मिसाइल मार गिराया है. भारत ने मुह तोड़ जवाब देते हुए उनके मिसाइल ‘’फतह 2’’ को नेस्तनाबूद कर उनके हमले को नकाम कर दिया है. जानकारी के मुताबिक पाकिस्तान ने आधी रात को भारत पे फतह 2 नामक मिसाइल छोड़ दिया था , जिसे हमारे सुरक्षा बलों ने पूरी तरीके से नष्ट कर दिया .बता दे की फतह 2 का रेंज 400 किमी है .

पाकिस्तान इस मिसाइल को ख़ास मानता है , और उनका कहना है की इस मिसाइल का निर्माण पूरी तरीके से उनके द्वारा ही किया गया है. ये मिसाइल पाकिस्तान की आधुनिक मिसाइल में से एक मानी जाती है. पाकिस्तान को अपनी इस एडवांस मिसाइल पर काफी नाज़ है, जिसे भारत ने नष्ट कर दिया है . इसके अलावा सुरक्षाबलों ने श्रीनगर में भी पाकिस्तान के 2 लड़ाकू विमानों को ख़तम कर दिया है.
सूत्रों की माने तो भारत पाकिस्तान की हर कोशिशो को नाकाम कर दे रहा है , उन्होंने जम्मू बॉर्डर के समीप मौजूद पाकिस्तानी पुलिस चौकियों और आतंकी अड्डों को भी ख़तम कर दिया है , जहा से भारत पे ड्रोन हमले करवाए जा रहे थे.












