रविवार, जुलाई 19, 2026
Khabar Mantra
  • E- Paper
No Result
View All Result
  • Home
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
  • देश
  • क्राइम
  • धर्म-अध्याय
  • बिहार
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
  • खबर हटके
Khabar Mantra

महापुरुष: तस्वीरों -मूर्तियों में कैद, राजनीति में ब्रांड…!

मई 10, 2025
in झारखंड Jharkhand News, रांची Ranchi
A A
DSPMU Thumb

DSPMU Thumb

Share on FacebookShare on Twitter

KhabarMantra: झारखंड की राजनीति में महापुरुष भाषणों में सुनाई देते हैं, चौक चौराहों पर मूर्ति के रूप में दिखाई देते हैं और दलों के दफ्तरों में दीवारों से लटकी तस्वीरों में दिखाई देते हैं..! बिरसा मुंडा, सिदो कान्हु, चांद भैरव, फूलो झानो की मूर्तियां, राजनेताओं के लिए माल्यार्पण करने की जगह हैं और फोटो खिंचवाने का सिम्बोल..! संस्कार से न तो नेताओं का सरोकार है और न ही राजनीतिक दलों का..! जन्म जयंती और पुण्यतिथि पर इनकी याद नेता करते हैं, उनके बताए मार्ग पर चलने की सौगंध लेते हैं, मीडिया में सुर्खियां बटोरते हैं और अपने वोट बैंक को मजबूत करने के मिशन में लगे रहते हैं..!

इन दिनों वीर बुधु भगत ब्रांडिंग के नए अवतार में दिखाई दे रहे हैं! सरकार ने बुधु भगत का पेटेंट करवा लिया है और भाजपा के श्यामा प्रसाद मुखर्जी जैसे महापुरुष की ISO ब्रांडिंग रद्द कर दी गई है..! सरकार ने क्षेत्रीय महापुरुषों की ब्रांडिंग की सौगंध ले रखी है, क्योंकि उसे पता है कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी पर भाजपा का एकाधिकार है..! और श्यामा प्रसाद जी को कांग्रेस, जेएमएम कभी पसंद नहीं आएगी..! कुल मिलाकर हर दल ने netflix प्रोफाइल की तरह नेताओं की प्रोफाइल बना रखी है और महापुरुषों के कद के हिसाब से उन्हें वोट बैंक के खांचों में फिट किया जाता है..! इसमें दुरूह सवाल यह भी है कि व्याख्यान, आख्यान, व्यक्ति की अभिव्यक्ति में, लेखों में, आलेखों में, योजनाओं में, परियोजनाओं में, संस्थानों में सब जगह महापुरुष बैठें हैं और जिन्होंने इन्हें बैठाया है, उन्हें उम्मीद है कि एक दिन उनकी भी मूर्ति चौक पर संस्थान में स्थापित होगी और पीढ़ियां उनके विचारों को आत्मसात करेंगी..!

भाजपा और जेएमएम के बीच महापुरुषों के पेटेंट को लेकर फैला रायता राष्ट्रीय बनाम क्षेत्रीय राजनीति का हिस्सा बन गया है! उत्तर प्रदेश में मायावती ने अपनी मूर्तियां खड़ी कर दीं और अजर अमर होने की भ्रांति पाल बैठीं, शिबू सोरेन के नाम पर मयूराक्षी नदी पर बने पुल का नामकरण कर दिया गया है, वहीं राज्य के मुखिया अपने दादा दादी के नाम पर सोना सोबरन धोती साड़ी योजना चला रहे हैं! दुर्गा सोरेन चौक भी है..! बिरसा मुंडा के नाम पर रोड, हवाई अड्डे, स्टेडियम सहित कर संस्थान भी हैं..! लेकिन यह झारखंड में शायद पहला मौका है जब किसी महापुरुष के नाम पर खोली गई यूनिवर्सिटी का नाम वीर बुधु भगत किया गया है..! सरकार के इस प्रयास में राजनीति की बू आती है, यह भी साफ है! भाजपा ने इस मामले में हमला बोला तो जेएमएम की प्रतिक्रिया आई। उसने भाजपा पर क्षेत्रीय महापुरुषों और आदिवासी नायकों को लेकर ओछी राजनीति करने का आरोप लगाया! तो क्या मान लिया जाए कि ओछी राजनीति सिर्फ भाजपा कर रही है? सोना सोबरन के योगदान की चर्चा भी होनी चाहिए! और जेएमएम को बताना चाहिए कि उनका झारखंड आंदोलन या अंग्रेजों के खिलाफ आजादी के आंदोलन में क्या योगदान था? इसका जवाब शायद उसके पास न हो..!

खैर, ब्रांडिंग का दौर है, महापुरुष हमारी संस्कृति के ब्रांड एम्बेसडर हैं जिन्होंने गांव से ग्लोबल तक हमारी संस्कृति को पहचान दी है..! खानदान की ब्रांडिंग राजनीतिक मंच पर किसी भी दल के खास नेता को शोभा नहीं देती है! वीर बुधु भगत का कद बेशक झारखंड के लिहाज से बड़ा हो लेकिन डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी एक विचारधारा का नाम है जिसने राष्ट्रसेवा के नए विचारों की तर्कसंगत युक्ति दी है, जो राष्ट्रव्यापी है। बहरहाल, सारे महापुरुष, मसीहा, विचारक हमारे सर माथे हैं, लेकिन सरोकार तो हमारे हैं! महापुरुषों की समाधियां जागृत समाज का नेतृत्व नहीं करती हैं, लेकिन उनसे मार्गदर्शन जरूर लिया जा सकता है! ये और बात है कि तमाम राजनीतिक दल महापुरुषों के विचारों की भ्रांतियों में जी रहे हैं और सभी की जुबान पर उनके आदर्श हैं, लेकिन उनके संघर्ष की गाथा को कोई भी राजनीतिक दल न तो पढ़ने को तैयार है और न ही उनकी सोच को आत्मसात करने को! समाधियां में शांति की नींद सोए नायक भी अब बेचैन हो उठे हैं, और सोच रहे हैं कि कैसे उत्तराधिकारी हैं जिन्हें भावनाओं की कद्र ही नहीं..!

Deepak Kumar
Deepak Kumar

Related Posts

झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता प्रतियोगिता परीक्षा कल, पाकुड़ में बने 15 सेंटर
झारखंड Jharkhand News

झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता प्रतियोगिता परीक्षा कल, पाकुड़ में बने 15 सेंटर

जुलाई 18, 2026
पूर्व रेलवे के जीएम ने किया आश्वस्त, पाकुड़ को जल्द मिलेगा बड़ा पैकेज
झारखंड Jharkhand News

पूर्व रेलवे के जीएम ने किया आश्वस्त, पाकुड़ को जल्द मिलेगा बड़ा पैकेज

जुलाई 18, 2026
Durand Cup 2026: Players and spectators to get better facilities; Municipal Commissioner reviews preparations at Morabadi Stadium.
Sports

Durand Cup 2026: खिलाड़ियों और दर्शकों को मिलेगी बेहतर सुविधा, मोराबादी स्टेडियम की तैयारियों का नगर आयुक्त ने लिया जायजा

जुलाई 18, 2026
Next Post
झारखंडी संस्कृति को संवारने की पहल: कलाकारों ने राज्य सरकार को सौंपा 18 सूत्रीय मांगपत्र

झारखंडी संस्कृति को संवारने की पहल: कलाकारों ने राज्य सरकार को सौंपा 18 सूत्रीय मांगपत्र

India-Pakistan tension: Pakistan shaken by retaliatory action, army activity on border intensifies

भारत-पाकिस्तान तनाव: जवाबी कार्रवाई से कांपा पाकिस्तान, सीमा पर सेना की हलचल तेज

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

Aaj Ka Rashifal 19 July 2026

Aaj Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा का कन्या राशि में गोचर, परिघ योग से चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य; जानें रविवार का दैनिक राशिफल

जुलाई 19, 2026

सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी पर कांग्रेस का मोदी सरकार पर हमला-लोकतंत्र की आवाज़ दबाई जा रही है

झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता प्रतियोगिता परीक्षा कल, पाकुड़ में बने 15 सेंटर

मुख्यमंत्री मईयां सम्मान योजना से बदली कोडरमा की महिलाओं की किस्मत, किसी ने खोली दुकान तो किसी ने शुरू किया साबुन का कारोबार

पूर्व रेलवे के जीएम ने किया आश्वस्त, पाकुड़ को जल्द मिलेगा बड़ा पैकेज

कौन हैं वो महिला जो 16 साल तक रहीं भूख हड़ताल पर? जानिए Irom Chanu Sharmila की हैरान कर देने वाली कहानी

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • Home
  • Privacy Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Terms of Service (नियम और शर्तें)
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • About Us
  • About Editor
  • Contact Us

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • Home
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
  • देश
  • क्राइम
  • धर्म-अध्याय
  • बिहार
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
  • खबर हटके

© 2025 Khabar Mantra