धनबाद: जागृत मंदिर, चिरागोड़ा धनबाद में तेरह जुलाई से सोलह जुलाई तक प्रथम प्राण प्रतिष्ठा वर्षगांठ उत्सव होगा . प्रथम वर्षगांठ उत्सव को लेकर व्यापक स्तर पर तैयारी की गई है. रविवार को इस बाबत जागृत मंदिर समिति के कार्यकारिणी की बैठक रविंद्र कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुई .इस बाबत जानकारी देते हुए समिति के सह सचिव बिल्लू गुप्ता ने बताया कि यज्ञ के प्रथम चरण में 13 जुलाई 25 रविवार कजली तृतीया के दिन विशाल कलश शोभा यात्रा, जागृत मंदिर परिसर से नगर भ्रमण को निकलेगी.
संध्या में अष्टाध्यान एवं भजन मंडली द्वारा भजन कीर्तन
14 जुलाई 25 श्रावण मास के पहले सोमवार के दिन आचार्य सुबोध पांडेय के द्वारा देवता अर्चन, पूजन, बेदी पूजन, रुद्राभिषेक एवं संध्या में 101 महिलाओं के द्वारा सुंदर कांड पाठ एवं भजन कीर्तन किया जाएगा. पन्द्रह जुलाई पच्चीस को प्रातः से आचार्य सुबोध पांडे के नेतृत्व में वैदिक ब्राह्मणों द्वारा चंडीपाठ, वेदी पूजन एवं हवन पूर्णाहुति किया जाएगा .
Read more: देवघर में साइबर ठगी का भंडाफोड़, जंगल से दो फर्जी अधिकारी गिरफ्तार
15 जुलाई की रात्रि 9 बजे से विशाल भगवती जागरण का आयोजन होगा जिसमें कोलकाता के कलाकारों द्वारा आकर्षक झांकी का भी प्रस्तुतीकरण होगा. 16 जुलाई 25 को दोपहर 2 बजे से विशाल भंडारा का आयोजन किया गया है.
कौन कौन उपस्थित थे?
इस दौरान मंदिर परिसर को आकर्षक विद्युत एवं पुष्पों के द्वारा सजाया जाएगा .बैठक मे समिति के संरक्षक वरिष्ठ अधिवक्ता अयोध्या प्रसाद (मुनमुन बाबू), अमरेंदर सहाय , मनोज मालाकार , मनोरंजन दुबे, विजय तिवारी, आशिष कुमार ,संतोष मिश्रा ,आशीष आनंद, कुणाल सिंह , अध्यक्ष रविंद्र कुमार , उपाध्यक्ष प्रशांत कुमार सिन्हा ,अजय कुमार भट्ट ,महासचिव राजेश कुमार सिन्हा, सह सचिव बिल्लू कुमार गुप्ता ,अनूप कुमार सहाय , कोषाध्यक्ष कुमार अरविंद , सह कोषाध्यक्ष राजमणी देवी, कार्यकारिणी सदस्य अरुण कुमार दुबे, सुबोध कुमार, नीतीश सिंह ,रंजीत कुमार साहू चंदन कुमार ,मनीष कुमार सिन्हा ,सुमन तिवारी हृदय लाला, तथा सभी महिला कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित थे.












