KhabarMantra: झारखंड में गर्मी बढ़ रही है, और मौसम विभाग के अनुसार, तापमान में अगले दो दिनों में 2 से 4 डिग्री तक की बढ़ोतरी हो सकती है. हालांकि, 8 जून को राज्य के पूर्वी और मध्य भागों में कहीं-कहीं हल्की बारिश और गर्जन की संभावना है.
रांची का मौसम:
हालाँकि , मौसम विभाग ने मौसम को लेकर कोई चेतावनी जारी नहीं की, पर अनुमान लगाया है की राज्य में कही कही बादल छाय रहेंगे की बात कही है. आंशिक बादल रहेंगे और मेघ गर्जन के साथ वर्षा हो सकती है.मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 35°C, जबकि न्यूनतम 24°C रहेगा.
Read more: दिल्ली स्थित झारखंड भवन में कमरा न मिलने पर भाजपा विधायक ने दिया धरना
तापमान और वर्षा अपडेट:
पिछले 24 घंटों में जामताड़ा के नारायणपुर में सबसे ज्यादा वर्षा (40.6 मिमी) दर्ज की गई. वहीं, चाईबासा में सबसे ज्यादा तापमान (38.2°C) और धनबाद में सबसे कम न्यूनतम तापमान (20.8°C) रहा. मौसम विभाग ने ये भी अंदाजा लगाया है की 2 दिनों के अन्दर तापमान में 2-3 डिग्री का बढ़ावा भी देखने मिल सकता है.
मानसून की स्थिति:
इस समय मानसून भारत के कई हिस्सों से गुज़र रहा है जैसे – मुंबई, अहिल्यानगर, आदिलाबाद, पुरी आदि.मौसम विभाग ने झारखण्ड के भी कई हिस्सों में वर्षा होने की बात कही है. झारखण्ड के राज्य जैसे रांची, खूंटी, पश्चिमी सिंहभूम, धनबाद, बोकारो, देवघर, दुमका जैसे राज्यों में बारिश की सम्भावना जताई है.







