Crime News: पंजाब के बठिंडा जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। लुधियाना की रहने वाली और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर कंचन कुमारी उर्फ कमल कौर का शव एक कार से बरामद किया गया है। शव बठिंडा की मेडिकल यूनिवर्सिटी के पास खड़ी एक कार की पिछली सीट पर मिला, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।
कमल कौर सोशल मीडिया पर खासकर Instagram Reels के लिए मशहूर थीं और उनके 3.83 लाख से अधिक फॉलोअर्स हैं।
हत्या कहीं और, शव फेंका गया बठिंडा में
पुलिस के अनुसार, कमल कौर की हत्या कहीं और की गई थी और बाद में उनके शव को एक लुधियाना रजिस्टर्ड कार में डालकर बठिंडा मेडिकल यूनिवर्सिटी के पार्किंग में छोड़ दिया गया। स्थानीय लोगों को कार से बदबू आने पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी।
इवेंट में जाने की बात कहकर निकली थी घर से
जानकारी के मुताबिक, कमल कौर 9 जून को अपने घर से एक प्रमोशनल इवेंट में शामिल होने की बात कहकर निकली थीं। इसके बाद से वह लापता थीं। बठिंडा एसपी नरिंदर सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और फॉरेंसिक टीम की मदद से जांच शुरू की गई है।
पंजाब पुलिस को मिले अहम सुराग
बठिंडा के एसएसपी अमनीत कोंडल के अनुसार, प्रारंभिक जांच में मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है और हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस को कुछ अहम सुराग मिले हैं, जिनके आधार पर जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की उम्मीद है।
सोशल मीडिया विवाद से भी जुड़ सकता है मामला
कमल कौर की कुछ रील्स को लेकर पहले विवाद भी हुआ था। पुलिस इस ऐंगल से भी जांच कर रही है कि कहीं इस हत्या का संबंध उनके सोशल मीडिया कंटेंट या किसी व्यक्तिगत रंजिश से तो नहीं है।

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis









