Dhanbad: जिले में अपराध नियंत्रण और पुलिसिंग की स्थिति को लेकर गुरुवार को जिला पुलिस मुख्यालय स्थित सभागार में धनबाद एसएसपी प्रभात कुमार की अध्यक्षता में मासिक अपराध समीक्षा बैठक का आयोजन हुआ। इस दौरान सभी वरीय पुलिस अधिकारी, थाना प्रभारी और ओपी प्रभारी मौजूद रहे।
लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन पर दिया जोर
बैठक में एसएसपी ने सभी थानों में मई 2025 तक लंबित मामलों की विस्तार से समीक्षा की और जांच की धीमी रफ्तार पर चिंता जताई। उन्होंने निर्देश दिया कि:
- जून 2025 के अंत तक लंबित मामलों में कम से कम 20% मामलों का निष्पादन किया जाए।
- वारंट और कुर्की से जुड़े 25% लंबित मामलों को अनिवार्य रूप से इसी महीने निष्पादित करने का लक्ष्य रखा गया है।
- प्रतिमाह निष्पादित मामलों की रिपोर्ट अनिवार्य रूप से प्रस्तुत की जाए।
जनता के साथ सौहार्दपूर्ण व्यवहार का निर्देश
एसएसपी प्रभात कुमार ने साफ शब्दों में निर्देश दिया कि थाने में शिकायत लेकर आने वाले फरियादियों को किसी भी स्थिति में निराश न किया जाए। उन्होंने कहा:
- हर शिकायत पर तुरंत संज्ञान लिया जाए।
- फरियादी को रिसीविंग देना अनिवार्य किया जाए।
- जनता के साथ शालीन व्यवहार सुनिश्चित किया जाए।

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis







