यह खबर सुनेंऑडियो
Ranchi News: रांची के कार्तिक उरांव चौक के पास स्थित एक मकान में अचानक आग लग गई। शुरुआत में स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन आग रुकने का नाम नहीं ले रही थी। इसके बाद लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। टीम देर से मौके पर पहुंची, तब तक लोग खुद से आग बुझाने की कोशिश करते रहे। फिलहाल फायर ब्रिगेड की टीम आग पर काबू पाने में जुटी हुई है।
आग लगने की सही वजह का अब तक पता नहीं चल पाया है, हालांकि आशंका जताई जा रही है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से यह आग लगी।
झारखंड मुख्य समाचार एवं विशेष रिपोर्ट
Special Report
संवाददाता, खबर मन्त्र। रांची और आसपास के ग्रामीण अंचलों की नागरिक समस्याएं, मौसम, सड़क हादसे और स्थानीय हलचल की ग्राउंड रिपोर्टिंग।
खबर मन्त्र एक्सक्लूसिव पड़ताल एवं विश्लेषण
Exclusive








