Deoghar: देवघर में सावन की आखिरी सोमवारी पर बाबा बैद्यनाथ धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही मंदिर परिसर और आसपास के इलाकों में भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं। श्रद्धालु बाबा बैद्यनाथ के दर्शन और जलाभिषेक के लिए अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए।
सुबह 4:30 बजे से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी
बाबा बैद्यनाथ मंदिर के पट सुबह 4:30 बजे खोले गए। इसके बाद श्रद्धालुओं ने बाबा के शिवलिंग पर जलार्पण शुरू किया। भीड़ को व्यवस्थित रखने के लिए प्रशासन ने मंदिर तक पहुंचने वाले मार्गों और प्रमुख स्थानों पर विशेष व्यवस्था की है।
मंदिर के सरदार पंडा गुलाब नंद झा ने सावन की सोमवारी को भगवान भोलेनाथ के लिए विशेष महत्व वाला बताया। उन्होंने कहा कि बेलपत्र, जल और सच्ची आस्था भगवान भोलेनाथ के लिए महत्वपूर्ण हैं।
पिछली सोमवारी की तुलना में इस बार भीड़ अधिक
देवघर के उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया के अनुसार, पिछली सोमवारी की तुलना में इस बार भीड़ अधिक है। एसपी प्रवीण पुष्कर ने बताया कि पुलिसकर्मी रात से ही श्रद्धालुओं को कतारबद्ध तरीके से मंदिर में प्रवेश कराने में जुटे हैं।
डीजीपी तदाशा मिश्रा ने भी बाबा बैद्यनाथ के दर्शन किए और सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। अनुमान है कि देर रात तक करीब 3.5 लाख श्रद्धालु जलार्पण कर सकते हैं।

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









