Palamu : पलामू पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने हैदरनगर थाना क्षेत्र में नीरज चंद्रवंशी गोलीकांड मामले का सनसनीखेज खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस घटना को बदले की भावना से अंजाम दिया गया था।
Read More-सरायकेला में बड़ा हादसा: हाइवा पलटने से दबकर तीन की मौत, कई गंभीर
दरअसल बात ऐसी है कि आरोपी आकाश कुमार सिंह ने दावा किया है कि चचेरी बहन ने 2022 में आत्महत्या कर ली थी। उसकी चचेरी बहन की मौत के लिए उसका प्रेमी नीरज जिम्मेदार था। जिसको लेकर उसका परिवार लंबे समय से गुस्से में था।
70 हजार रुपए में हत्या की हुई थी डील
इस घटना को लेकर नीरज और लड़की के परिजनों के बीच कई बार वाद-विवाद और मारपीट तक हो चुकी थी। घटना के बाद दोनों के बीच विवाद दिन पर दिन बढ़ते ही चला गया। इसी दौरान लड़की के भाई और उसके साथी ने नीरज को रास्ते से हटाने की योजना बना डाली।
Read More-पाकिस्तान से हथियार तस्करी गैंग का पर्दाफाश, लॉरेंस–गोगी गैंग को सप्लाई करने वाले चार तस्कर गिरफ्तार
लड़की के भाई ने नीरज की हत्या के लिए 70 हजार रुपए की सुपारी दी थी। सुपारी किलर ने नीरज को पीठ में गोली मारी थी। हालांकि इसके बावजूद भी वह बच गया था। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.








