Palamu: पलामू जिले के रेहला थाना क्षेत्र के गुरहा गांव में एक रूह कंपा देने वाली घटना घटी है। कांडी थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। युवती की नानी ने उसे इंस्टाग्राम चलाने पर डांट दिया था जिसके बाद उसने यह कदम उठाया।
शादी समारोह में शामिल होने आई थी युवती
मृत युवती अपनी मां के साथ ननिहाल में एक शादी समारोह में शामिल होने आई थी। समारोह के बीच वह काफी देर से मोबाइल पर इंस्टाग्राम देख रही थी। उसकी नानी ने जब उसे पढ़ाई पर ध्यान देने की सलाह देते हुए फटकार लगाई, तो गुस्से में आकर नंदिनी ने जहरीला पदार्थ खा लिया।
तबीयत बिगड़ने पर उसे आनन-फानन में गढ़वा सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। युवती की मौत के बाद अस्पताल परिसर में कोहराम मच गया।
Read More- पलामू के कर्मा गांव में घर से बुलाकर युवक की गोली मारकर हत्या
परिजनों ने अस्पताल में किया हंगामा
घटना के बाद मां का रो-रोकर बुरा हाल है और उन्होंने अस्पताल में हंगामा करते हुए कई गंभीर आरोप भी लगाए हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आत्मघाती कदम के पीछे सिर्फ मोबाइल की डांट थी या कोई और गहरा विवाद। इस घटना ने बहेरवा और गुरहा दोनों गांवों को शोक में डुबो दिया है।

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









