Sunday, March 29, 2026
Khabar Mantra
  • E- Paper
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper
Khabar Mantra

अबुआ दिशोम बजट 2026-27: युवाओं की सोच, जनता की भागीदारी और विकास की रफ्तार पर होगा फोकस – मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि झारखंड के लिए तैयार होने वाला अबुआ दिशोम बजट 2026-27 व्यापक, संतुलित, समावेशी और सतत विकास पर आधारित होना चाहिए

January 29, 2026
in झारखंड
A A
Abua Dishom Budget 2026-27: Focus will be on youth thinking, public participation and pace of development – ​​Chief Minister Hemant Soren

Abua Dishom Budget 2026-27: Focus will be on youth thinking, public participation and pace of development – ​​Chief Minister Hemant Soren

Share on FacebookShare on Twitter

Ranchi: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि झारखंड के लिए तैयार होने वाला अबुआ दिशोम बजट 2026-27 व्यापक, संतुलित, समावेशी और सतत विकास पर आधारित होना चाहिए, ताकि राज्य के हर वर्ग और हर क्षेत्र को मजबूती के साथ आगे बढ़ाया जा सके। वे गुरुवार को झारखंड मंत्रालय में वित्त विभाग की ओर से आयोजित अबुआ दिशोम बजट संगोष्ठी को संबोधित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड 25 वर्षों का सफर तय कर चुका है और अब राज्य को ऐसे बहुआयामी बजट की जरूरत है, जो इस युवा राज्य की संभावनाओं को आकार दे सके। बजट में जन-आकांक्षाएं भी झलकें और विकास को भी नई गति मिले।

करीब एक लाख करोड़ का होगा बजट, राजस्व बढ़ाने पर जोर

Related Post

Dhanbad News: ड्यूटी पर डांस! धनबाद के राजगंज थाना प्रभारी का वीडियो वायरल

Dhanbad News: ड्यूटी पर डांस! धनबाद के राजगंज थाना प्रभारी का वीडियो वायरल

March 29, 2026
Ranchi News: रांची में लूट गिरोह का पर्दाफाश! 10 अपराधी गिरफ्तार, 16 बड़ी वारदातों का एक साथ खुलासा

Ranchi News: रांची में लूट गिरोह का पर्दाफाश! 10 अपराधी गिरफ्तार, 16 बड़ी वारदातों का एक साथ खुलासा

March 29, 2026
Ranchi News: The Grand Festival of Spiritual Upliftment—Grand Panchkalyanak Mahotsav in Ranchi from April 1 to 6

Ranchi News: आत्मोन्नति का महापर्व, रांची में 1 से 6 अप्रैल तक भव्य पंचकल्याणक महोत्सव

March 29, 2026
Ranchi News: टी टॉस रेस्टोरेंट फायरिंग का मुख्य शूटर पकड़ा गया-मामले का सनसनीखेज खुलासा

Ranchi News: टी टॉस रेस्टोरेंट फायरिंग का मुख्य शूटर पकड़ा गया-मामले का सनसनीखेज खुलासा

March 29, 2026

मुख्यमंत्री ने बताया कि आगामी बजट का आकार लगभग एक लाख करोड़ रुपये होने का अनुमान है। आने वाले वर्षों में बजट का आकार और बढ़ेगा, ऐसे में राजस्व संग्रह बढ़ाना बेहद जरूरी है, ताकि विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं में धन की कमी न हो।

बजट से आम लोगों को जोड़ने की जरूरत

उन्होंने कहा कि बेहतर और मजबूत बजट के लिए आम जनता की भागीदारी जरूरी है। सरकार लगातार लोगों से सुझाव ले रही है और जनता की सहभागिता से ही झारखंड के लिए संतुलित और विकास आधारित बजट तैयार किया जा सकता है।

दावोस और लंदन दौरे से मिले अनुभव देंगे नई दिशा

मुख्यमंत्री ने कहा कि हाल के दावोस और लंदन दौरे के दौरान उन्होंने वैश्विक अर्थव्यवस्थाओं, कार्य संस्कृति और विकास मॉडल को करीब से समझा है। इन अनुभवों का उपयोग राज्य में विकास की रफ्तार तेज करने के लिए किया जाएगा।

नई पीढ़ी की जरूरतों के मुताबिक बनेगा बजट

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज की नई पीढ़ी पारंपरिक सोच से आगे बढ़कर नए रास्ते तलाश रही है। ऐसे में बजट भी उनकी जरूरतों, अपेक्षाओं और संभावनाओं के अनुरूप तैयार किया जाना चाहिए, ताकि युवाओं को बेहतर अवसर मिल सकें।

संसाधनों से भरपूर है झारखंड

उन्होंने कहा कि झारखंड में जल-जंगल, खनिज, मानव संसाधन, श्रम बल, किसान, खिलाड़ी और उद्यमियों की कोई कमी नहीं है। जरूरत है इन संसाधनों के बेहतर प्रबंधन और सही इस्तेमाल की।

कृषि, स्वास्थ्य और आधारभूत ढांचे पर फोकस

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन, कृषि, खेल और आधारभूत संरचनाओं को मजबूत करने के लक्ष्य के साथ आगे बढ़ रही है। खेतों तक पानी पहुंच रहा है, स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार हो रहा है और नए प्रयोग लगातार किए जा रहे हैं।

वैल्यू एडिशन से मजबूत होगी अर्थव्यवस्था

मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड प्राकृतिक संसाधनों से समृद्ध राज्य है। यहां देश का सबसे अधिक लाह और प्रमुख तसर उत्पादन होता है। इन संसाधनों का वैल्यू एडिशन कर राज्य की अर्थव्यवस्था को और मजबूत किया जाएगा।

आदिवासी परंपराओं के संरक्षण पर जोर

आदिवासी बहुल राज्य का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जनजातीय परंपराओं और संस्कृति को संरक्षित रखते हुए विकास की राह पर आगे बढ़ना सरकार की प्राथमिकता है।

श्रेष्ठ सुझाव देने वालों को सम्मान

मुख्यमंत्री ने बताया कि विशेषज्ञों और आम लोगों से मिले सुझावों को बजट में शामिल किया जाएगा। इस मौके पर स्वाति बंका, किशोर प्रसाद वर्मा और गोपी हांसदा को नगद पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

 

 

Related Posts

Dhanbad News: ड्यूटी पर डांस! धनबाद के राजगंज थाना प्रभारी का वीडियो वायरल
झारखंड

Dhanbad News: ड्यूटी पर डांस! धनबाद के राजगंज थाना प्रभारी का वीडियो वायरल

March 29, 2026
Ranchi News: रांची में लूट गिरोह का पर्दाफाश! 10 अपराधी गिरफ्तार, 16 बड़ी वारदातों का एक साथ खुलासा
रांची

Ranchi News: रांची में लूट गिरोह का पर्दाफाश! 10 अपराधी गिरफ्तार, 16 बड़ी वारदातों का एक साथ खुलासा

March 29, 2026
Ranchi News: The Grand Festival of Spiritual Upliftment—Grand Panchkalyanak Mahotsav in Ranchi from April 1 to 6
झारखंड

Ranchi News: आत्मोन्नति का महापर्व, रांची में 1 से 6 अप्रैल तक भव्य पंचकल्याणक महोत्सव

March 29, 2026
Next Post
Nitish's big announcement, after 10 thousand, the way is clear for 2 lakh

बिहार सरकार का बड़ा ऐलान, 10 हजार के बाद 2 लाख का रास्ता साफ

Jharkhand Politics: बाबूलाल के बोये बीच का कमाल है! बीजेपी के आरोपों पर कांग्रेस का पलटवार

Jharkhand Politics: बाबूलाल के बोये बीज का कमाल है! बीजेपी के आरोपों पर कांग्रेस का पलटवार

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

Dhanbad News: ड्यूटी पर डांस! धनबाद के राजगंज थाना प्रभारी का वीडियो वायरल

Dhanbad News: ड्यूटी पर डांस! धनबाद के राजगंज थाना प्रभारी का वीडियो वायरल

March 29, 2026

Ranchi News: रांची में लूट गिरोह का पर्दाफाश! 10 अपराधी गिरफ्तार, 16 बड़ी वारदातों का एक साथ खुलासा

टेक्नोलॉजिया! ChatGPT के माध्यम से शख्स ने करोड़ों में बेचा अपना घर

Ranchi News: आत्मोन्नति का महापर्व, रांची में 1 से 6 अप्रैल तक भव्य पंचकल्याणक महोत्सव

Ranchi News: टी टॉस रेस्टोरेंट फायरिंग का मुख्य शूटर पकड़ा गया-मामले का सनसनीखेज खुलासा

CBSE New Rule: 10वीं के छात्र अब दे सकेंगे ‘सेकंड बोर्ड परीक्षा’, 31 मार्च तक आवेदन का मौका

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • होम
  • झारखंड
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

© 2025 Khabar Mantra